भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन को 20 किमी तक मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लिए अहम और प्रस्तावित मनाली-लेह रेल लाइन के बेस ट्रैक भानुपल्ली- बिलासपुर-बेरी रेल परियोजना के लिए 20 किलोमीटर तक फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई है। यह जानकारी रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक राजीव सोनी ने दी।
मंगलवार को शिमला में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई रेल लाइन परियोजना की समीक्षा बैठक में राजीव सोनी भी मौजूद रहे। राजीव सोनी ने बताया है कि केंद्र की ओर से परियोजना के लिए 20 किमी तक फॉरेस्ट क्लीयरेंस दे दी गई है।
अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है। इस रेल लाइन के लिए 20 किलोमीटर तक लंबी सुरंगों के निर्माण को अनुबंध पहले ही हो चुके हैं। अब पुलों के निर्माण के लिए निविदाएं एक सप्ताह के भीतर आमंत्रित की जाएंगी।
परियोजना कार्य की निगरानी के लिए बनी कमेटी
इस अवसर पर मुख्य सचिव अग्रवाल ने बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन परियोजना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसे शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस रेल लाइन के निर्माण के लिए मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में एक अनुश्रवण समिति गठित की गई, जो हर तीन माह में परियोजना की प्रगति की निगरानी करेगी।
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि परियोजना के प्रथम चरण में हिमाचल के अधीन आने वाली भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है और प्रभावितों को 40 करोड़ का मुआवजा दिया गया है। छह अन्य गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिन्हें शीघ मुआवजा भी प्रदान कर दिया जाएगा।