{"_id":"615c551e8ebc3e93ed007b1e","slug":"forensic-audit-started-in-himachal-in-fake-degree-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फर्जी डिग्री मामले में फोरेंसिक ऑडिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फर्जी डिग्री मामले में फोरेंसिक ऑडिट शुरू
Wed, 06 Oct 2021 10:40 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:40 AM IST
सार
कोर्ट ने गृह विभाग को मामले में ऑडिट के लिए कहा था लेकिन विभाग अलग से ऑडिट कराने की बजाय एसआईटी को ही ऑडिट भी कराने की जिम्मेदारी दे दी। इसके बाद अब ऑडिटरों की नियुक्ति कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
जांच(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब फर्जी डिग्री मामले में फोरेंसिक ऑडिट शुरू हो गया है। कोर्ट ने गृह विभाग को मामले में ऑडिट के लिए कहा था लेकिन विभाग अलग से ऑडिट कराने की बजाय एसआईटी को ही ऑडिट भी कराने की जिम्मेदारी दे दी। इसके बाद अब ऑडिटरों की नियुक्ति कर जांच शुरू की गई है। चूंकि अभी तक विश्वविद्यालय ने उस तरह से पूरा डाटा मुहैया नहीं कराया था। जिसका ऑडिट किया जा सके, लेकिन अब सही क्रम में डाटा मिलने के बाद ऑडिट शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस फोरेंसिक ऑडिट के बाद विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री का गोरखधंधा चलाने वाले राज कुमार राणा और उसके सहयोगियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। बता दें इस मामले में सीआईडी ने हाल ही में यूपी से एक और एजेंट की गिफ्तारी भी की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में छुपकर बैठे राज कुमार राणा के परिवार को हिमाचल लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि काले धन की मदद से उनके नाम दर्ज संपत्तियों को भी जब्त किया जा सके।
विज्ञापन