{"_id":"56f7515b4f1c1b602ff15176","slug":"foreign-tourist-slips-into-gorge-while-trekking-in-dharamsala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग पर निकली विदेशी महिला खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकिंग पर निकली विदेशी महिला खाई में गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित निकाली गई विदेशी महिला।
- फोटो : रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित निकाली गई विदेशी महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला से करीब 22 किलोमीटर दूर पहाड़ों में स्थित ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड में 63 वर्षीय हॉलैंड निवासी एक की महिला खाई में गिर गई। महिला अपने नीदरलैंड के दोस्त जोसेफ के साथ ट्रैकिंग पर गई थी। खाई में गिरने की सूचना मिलते ही मैकलोडगंज पुलिस ने शुक्रवार पूरी रात सर्च अभियान चलाकर महिला को महिला को खाई से सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
विदेशी महिला की पहचान वैनीस यूवोन कैरोलीना कैथरीना (63) निवासी हॉलैंड के रूप में हुई है। विदेशी महिला के खाई में गिरने की सूचना उसके साथी नीदरलैंड निवासी जोसेफ ने पुलिस को दी। वैनीसा जनवरी माह में भारत आई थी। वह 23 मार्च को धर्मशाला पहुंची थीं। जोसेफ और वेनीस ओशो के अनुयायी हैं। जोसेफ ने पुलिस को बताया था कि 24 मार्च को वह और वेनीस तीखी चढ़ाई के दौरान ट्रैकिंग के लिए त्रियुंड की ओर निकले थे कि रास्ते में वेनीस संतुलन खोने के कारण खाई में गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही शुक्रवार रात पहाड़ों पर सर्च अभियान छेड़ दिया था। एएसपी पंकज और एसएचओ मैक्लोडगंज सुरिंद्र ठाकुर ने तलाशी अभियान की अगुवाई की। हॉलैंड के दूतावास को घटना की जानकारी दे दी गई है। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि हॉलैंड की महिला को ढूंढ निकाला गया है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उसका टांडा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन