{"_id":"5e21cc9b8ebc3e4b08726629","slug":"foreign-lady-died-due-to-cold-in-bharmour-dead-body-found-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में ठंड से विदेशी महिला की मौत, कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में ठंड से विदेशी महिला की मौत, कमरे में मिला शव
Fri, 17 Jan 2020 08:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर के मलकौता में विदेशी महिला का शव कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। इसकी पहचान रोजवस्ती (68) जर्मनी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत का कारण ठंड को माना जा रहा है। पुलिस ने जर्मन एंबेसी को इसकी सूचना दे दी है। एंबेसी के माध्यम से मृतक महिला के परिजनों से संपर्क साधा जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार महिला लंबे समय से मलकौता गांव में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। महिला के कमरे के पास हर रोज बच्चे खेलने आते थे। वीरवार और शुक्रवार को भी बच्चे खेलने पहुंचे, लेकिन महिला बाहर नहीं निकली। जब अंदर देखा तो महिला बेसुध पड़ी थी। बच्चों ने अभिभावकों को इस बारे अवगत करवाया।
विज्ञापन
जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर भरमौर पुलिस थाना से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम शव को चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह ला रही थी। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि विदेशी महिला का शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन