{"_id":"56e95f824f1c1b6d5b8b4730","slug":"forecast-of-heavy-rainfall-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Mar 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आगामी चार दिन तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 17 और 18 मार्च को मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू, मंडी के कुछ स्थानों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
पहले यह चेतावनी 18 मार्च के लिए थी। अब 17 मार्च के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। उधर, बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.4, धर्मशाला में 19, ऊना में 27.2, चंबा में 23.5, हमीरपुर में 25.8 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा बिलासपुर में 25.5, मंडी में 25.1, मनाली में 14.4, सोलन में 21.5, नाहन में 23, केलांग में 3.3 और कल्पा में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान शिमला में 6.4, सुंदरनगर में 6.9, भुंतर में 4.5, धर्मशाला में 10, मनाली में -0.8, कल्पा में -0.6 और केलांग में -7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।