{"_id":"58911fbd6d67db83e7a7d588d3f8e4f9","slug":"forcast-of-rainfall-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 23 को फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 23 को फिर बिगड़ेगा मौसम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 May 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अभी चार दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 23 मई को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
इसके बाद 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को शिमला सहित कई जिलों में बादलों के बीच धूप खिली रही।
शिमला का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर 33.7, भुंतर 25.5, कल्पा 21.0, धर्मशाला 28.4, ऊना 36.8, नाहन 31.4 और सोलन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश का मौसम सामान्य रहने कारण यहां पर्यटकों की आमद में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 23 मई के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा। 24 मई को प्रदेश भर में गरज के साथ बारिश की संभावना है।