फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time in Himachal apple business will be under surveillance of CCTV

Apple Business: हिमाचल में पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में होगा सेब कारोबार

Tue, 27 Jun 2023 09:59 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 09:59 AM IST
सार

सरकार ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड को सभी मंडियों के प्रवेश और निकास द्वार सहित ऑक्शन यार्ड पर हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
For the first time in Himachal apple business will be under surveillance of CCTV
हिमाचली सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में सेब कारोबार होगा। सरकार ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड को सभी मंडियों के प्रवेश और निकास द्वार सहित ऑक्शन यार्ड पर हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के अलावा स्थानीय एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में लगी स्क्रीन से इन कैमरों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


वजन के हिसाब से सेब न बेचने वाले आढ़तियों और रूमाल के नीचे अवैध रूप से सेब की बोली लगाने वालों पर सबूतों के साथ शिकंजा कसा जाएगा। मंडियों में कितने वाहनों ने प्रवेश किया और लोड होकर कितनी गाड़ियां बाहर निकलीं इस पर कैमरों से नजर रखी जाएगी। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि सरकार के आदेशों पर सेब सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एपीएमसी के अधिकारियों को मंडियों में हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मंडियों में गैर कानूनी काम करने वालों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


सेब कारोबार को पारदर्शी बनाने के लिए कैमरे लगाने के निर्देश
बागवानों के हित में सेब कारोबार को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। मार्केटिंग बोर्ड को सभी मंडियों में हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गड़बड़ी करने वालों पर सबूत के साथ तुरंत कार्रवाई की जा सके। -जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री, हिमाचल सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे होगी कार्रवाई
हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद मंडियों में रूमाल, तौलिए और ट्रे के नीचे चोरीछिपे सेब की बोली लगाने वाले आढ़तियों पर शिकंजा कसा जाएगा। आढ़ती और खरीदार आपस में सांठगांठ कर बागवानों का सेब औने पौने दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। ऑक्शन यार्ड पर खुली बोली न लगाकर परदे में बोली लगाई जाती है। अंगुलियों के इशारे से दाम तय होते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब आढ़ती पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द किया जाएगा और खरीदार के भी सेब खरीदने पर रोक लगाई जाएगी।

मंडियों में सख्ती, सड़क किनारे कारोबार करने वालों पर नरमी
आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार मंडियों में काम करने वाले आढ़तियों के लिए नए-नए कानून बनाकर लागू कर रही है, लेकिन सड़क किनारे कारोबार करने वालों को खुली छूट दी जा रही है। मंडियों के आढ़ती सरकार को करोड़ों रुपये मार्केट फीस देते हैं जबकि सड़कों पर काम करने वाले लोग मार्केट फीस चुकाने में भी गड़बड़ी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed