फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time in five years, the air quality of eight Himachal cities turned bad on Diwali

HP Air Quality Index: पांच साल में पहली बार दिवाली पर प्रदेश के आठ शहरों की हवा सबसे ज्यादा रही खराब

Mon, 04 Nov 2024 09:46 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Nov 2024 09:46 AM IST
सार

दिवाली पर पहली बार प्रदेश के किसी शहर का एक्यूआई लाल श्रेणी (खतरनाक) में पहुंचा। बद्दी का एक्यूआई दिवाली की रात 392 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
For the first time in five years, the air quality of eight Himachal cities turned bad on Diwali
वायु प्रदूषण। - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच साल में पहली बार दिवाली पर हिमाचल प्रदेश के आठ शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। 31 अक्तूबर को दिवाली की रात पटाखों और आतिशबाजी से धर्मशाला, नालागढ़, बरोटीवाला, सुंदरनगर, पांवटा साहिब, परवाणू, ऊना और बद्दी का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 100 से ऊपर रहा। इसे स्वास्थ्य के लिहाज से असंतोषजनक माना जाता है। शिमला का एक्यूआई 66 रहा जो बीते साल के मुकाबले कम है। लेकिन 50 से अधिक होने के कारण बेहतर की श्रेणी में नहीं है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: महंगाई की मार: शिमला में टमाटर हुआ नरम तो प्याज ने दिखाए तेवर, इतने रुपये तक पहुंचे दाम

विज्ञापन

बद्दी का एक्यूआई 392 दर्ज हुआ
दिवाली पर पहली बार प्रदेश के किसी शहर का एक्यूआई लाल श्रेणी (खतरनाक) में पहुंचा। बद्दी का एक्यूआई दिवाली की रात 392 दर्ज किया गया, जो गुणवत्ता के हिसाब से बेहद खराब माना जाता है। पिछले साल प्रदेश के तीन शहरों धर्मशाला, पांवटा साहिब और  ऊना का एक्यूआई 100 से अधिक था। मनाली की आबोहवा 55 एक्यूआई के साथ सबसे शुद्ध और शिमला की 78 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर थी। 153 एक्यूआई के साथ ऊना की सबसे अधिक  प्रदूषित थी।

2022  में ये था इन शहरों का प्रदूषण स्तर 
शिमला का एक्यूआई 47 मापा गया था, जो बेहतर की श्रेणी में था। 2022 में चौंकाने वाला आंकड़ा धर्मशाला का था, दिवाली पर धर्मशाला का वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रदेश में सबसे अधिक 127 और धर्मशाला के डमटाल का 120 दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक एक्यूआई की श्रेणी में पांवटा साहिब का 123 और नालागढ़ का 111 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

2021
शिमला का एक्यूआई 40 दर्ज किया गया, जो बेहतर की श्रेणी में आता है। सबसे खराब हवा की गुणवत्ता बद्दी में 165 दर्ज की गई थी। 100 से अधिक एक्यूआई वाले शहरों में पांवटा साहिब, नालागढ़ और बद्दी शामिल थे।

2020
शिमला का एक्यूआई 68 दर्ज किया गया था, जो संतोषजनक था लेकिन प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली का एक्यूआई 102 अंकों के साथ स्वास्थ्य के लिए असंतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुआ था। इस साल भी दिवाली पर मनाली का एक्यूआई 80 दर्ज हुआ है, जो बेहतर की श्रेणी में नहीं आता।

तीन दिन बाद भी छह शहरों की हवा खराब
दिवाली के बाद भी हिमाचल प्रदेश के 6 शहरों में हवा खराब बनी हुई है। बद्दी की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां अभी भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 चल रहा है जो खराब माना जाता है। शिमला में भी वायु गुणवत्ता बेहतर नहीं हो पाई है और एक्यूआई 61 है। सुंदरनगर, डमटाल-धर्मशाला, बद्दी, ऊना, परवाणू और पांवटा साहिब का एक्यूआई 100 से ऊपर असंतोषजनक श्रेणी में है। 

वर्ष 2021 से बिगड़ रही शिमला की आबोहवा
हिल्सक्वीन शिमला की वायु गुणवत्ता यूं तो प्रदेशभर में सबसे बेहतर है, लेकिन 2021 के बाद से दिवाली पर लगातार शहर की हवा खराब होती जा रही है। 2021 में शिमला का एक्यूआई 40 था, जो बेहतर माना जाता है। 2022 में बढ़कर संतोषजनक श्रेणी के करीब 47 पहुंच गया। 2023 में और अधिक बढ़ोतरी के साथ यह 78 दर्ज किया गया।

दिवाली पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो घंटों के लिए ग्रीन पटाखे चलाने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके अधिक देर तक पटाखे फोड़े गए। पीसीबी दिवाली से एक हफ्ते पहले और एक हफ्ते बाद प्रदेश में प्रदूषण के स्तर का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा। - ओंकार चंद शर्मा, अध्यक्ष, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed