फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For installing 33 KV electivity line traffic closed in Atal Tunnel Rohtang

अटल टनल रोहतांग से बंद रहेगा ट्रैफिक, 33 केवी लाइन बिछाने के लिए जारी रहेगी नई समयसारिणी

Mon, 12 Oct 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Oct 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
For installing 33 KV electivity line traffic closed in Atal Tunnel Rohtang
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग के भीतर से लाहौल घाटी के लिए 33 केवी बिजली लाइन बिछाने का काम पूरा करने के लिए यातायात के लिए नई समयसारिणी जारी की गई है। 14 अक्तूबर से रात 9:00 से सुबह 6:00 बजे तक टनल होकर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दिन के समय दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा। यह समयसारिणी दिसंबर पहले सप्ताह तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने पहले सुबह 9:00 से 10:00 बजे और शाम को 4:00 से 5:00 बजे तक टनल से ट्रैफिक बंद रखा था। टनल प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर केपी पुरषोत्तमन ने कहा कि टनल के भीतर से बिजली लाइन बिछाने के कारण रात के समय ट्रैफिक बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिसंबर पहले सप्ताह तक बिजली लाइन बिछाने का काम खत्म हो जाएगा। दो दिन पहले राज्य सरकार के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद यह फैसला लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने आम लोगों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed