फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Football championship in kalpa kinnaur Goat and Cock are declared prizes for winners

फुटबाल स्पर्धा के विजेताओं को इनाम में दिए जाएंगे बकरे-मुर्गे

Sat, 22 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Updated Sat, 22 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Football championship in kalpa kinnaur Goat and Cock are declared prizes for winners

फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीमों को बकरे और देसी मुर्गे इनाम में दिए जाएंगे। कल्पा के देवराज नेगी स्टेडियम में 2 और 3 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रतियोगिता के इनाम इलाके में खासे चर्चा में हैं। किन्नौर में फुटबाल मैच का शेड्यूल तैयार किया गया है। आयोजकों ने आयोजन के पंफ्लेट भी बांट दिए हैं। हालांकि, खेल विभाग ने प्रतियोगिता में पशु-पक्षी भेंट करने के प्रावधान को गैर कानूनी करार दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में यह आयोजन कल्पा स्टेडियम में प्रस्तावित है। इनाम के तौर पर विजेता टीम को सबसे बड़ा बकरा दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रही टीम को छोटा बकरा, तीसरे पायदान पर रही टीम को एक हजार रुपये के साथ देसी मुर्गा और चौथे स्थान पर रही टीम को एक हजार रुपये के साथ देसी मुर्गी इनाम के तौर पर दी जाएगी।

विज्ञापन

नहीं देंगे अनुमति

Football championship in kalpa kinnaur Goat and Cock are declared prizes for winners

बांटे गए इश्तहार में बिहार निवासी सुकरा ठेकेदार और बुद्धिमान नामक व्यक्तियों को आयोजक बताया गया है। दो और तीन अक्तूबर को आयोजन देव राज नेगी खेल स्टेडियम कल्पा में प्रस्तावित किया गया है। फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजक  सुकरा ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। अनुमति के बाद ही आयोजन किया जाएगा।

जिला किन्नौर के खेल अधिकारी गंगा नेगी ने कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता के इश्तहार देखे हैं। पशु-पक्षियों को इनाम में रखना खेल नियमों के खिलाफ है। यह कानूनन अपराध है। ऐसे किसी आयोजन को कल्पा स्थित देवराज नेगी स्टेडियम में कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed