फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   food supply corporation Himachal: Preparing to give cheap refined oil to consumers at the ration depot

हिमाचल: राशन डिपो में सरसों तेल के बाद अब रिफाइंड के दाम घटाने की तैयारी

Fri, 20 Aug 2021 02:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 02:30 AM IST
सार

उपभोक्ताओं को 109 रुपये में रिफाइंड दिया गया था। जुलाई और अगस्त में सिर्फ सरसों तेल ही दिया गया। अब सितंबर में रिफाइंड देने की तैयारी है।  

विज्ञापन
food supply corporation Himachal: Preparing to give cheap refined oil to consumers at the ration depot
रिफाइंड तेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन की दुकानों में उड़द, चना दाल और सरसों तेल के दाम घटाने के बाद अब रिफाइंड के रेट भी कम हो सकते हैं। रिफाइंड के दाम प्रति लीटर 5 से 10 रुपये तक घट सकते हैं। बीते जून में उपभोक्ताओं को 109 रुपये में रिफाइंड दिया गया था।

विज्ञापन


जुलाई और अगस्त में सिर्फ सरसों तेल ही दिया गया। अब सितंबर में रिफाइंड देने की तैयारी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड के टेंडर को लेकर कंपनियों से आवेदन मांगे थे। पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। सोमवार को निगम कार्यालय में कंपनियों की टेक्निकल बीड खुलेगी। बाजार में रिफाइंड प्रति लीटर 160 से 170 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में 18.5 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इन्हें सरकार की ओर से सब्सिडी पर तीन दालें, दो लीटर तेल, चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि रिफाइंड के टेंडर किए गए हैं। सोमवार को टेक्निकल बीड खोली जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed