{"_id":"62d03b00c5bbab796f2cf89d","slug":"food-supplies-corporation-bod-everyday-branded-items-will-be-available-at-5-percent-discount-from-mrp-in-depots","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Supplies: सस्ते राशन के डिपुओं में एमआरपी से पांच फीसदी छूट में मिलेंगी रोजमर्रा की ब्रांडेड वस्तुएं, बीओडी बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Food Supplies: सस्ते राशन के डिपुओं में एमआरपी से पांच फीसदी छूट में मिलेंगी रोजमर्रा की ब्रांडेड वस्तुएं, बीओडी बैठक में फैसला
Thu, 14 Jul 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Jul 2022 09:22 PM IST
सार
सस्ते राशन के डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को एमआरपी पर न्यूनतम पांच फीसदी छूट के साथ रोजमर्रा की ब्रांडेड वस्तुएं उपलब्ध होगी। वीरवार को खाद्य आपूर्ति निगम की बीओडी में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सस्ते राशन का डिपो(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को एमआरपी पर न्यूनतम पांच फीसदी छूट के साथ रोजमर्रा की ब्रांडेड वस्तुएं उपलब्ध होगी। वीरवार को खाद्य आपूर्ति निगम की बीओडी में यह फैसला लिया गया है। इसमें चाय, सूजी, च्यवनप्राश आटा, चावल और अन्य वस्तुएं शामिल हैं। बैठक में निगम में विभिन्न श्रेणी के 59 पदों को भरने का फैसला लिया गया। इन पदों में 9 पद वरिष्ठ सहायक लेखा एवं जेओए के भी शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि डिस्कांउट पर रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने टाटा और डाबर इंडिया के साथ एमओयू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
गर्ग ने कहा कि करुणामूलक आधार पर 23 पात्र व्यक्तियों को रोजगार दिया गया। वहीं, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए नया पे स्केल लागू और संशोधित वेतनमान देने को भी स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की प्रथम तिमाही की तुलना में इस वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में निगम के कारोबार में 19 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पिछली निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार हिंदुस्तान सॉल्ट से गुम्मा नमक की सप्लाई के लिए एमओयू साइन कर लिया गया है। सभी निगम के थोक गोदामों में गुम्मा नमक की सप्लाई प्राप्त होना शुरू हो गई है और प्रदेश के उपभोक्ताओं को इसकी बिक्री उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन