{"_id":"6a14581e443bb399ed06dcdd","slug":"food-stalls-will-be-set-up-in-the-suburbs-during-the-summer-festival-shimla-news-c-19-sml1002-727201-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: समर फेस्टिवल में उपनगरों में लगाए जाएंगे व्यंजनों के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: समर फेस्टिवल में उपनगरों में लगाए जाएंगे व्यंजनों के स्टॉल
विज्ञापन
खास खबर
जिला प्रशासन उपनगरों में चिह्नित कर रहा जगह, संजौली के खेल मैदान में भी लगाए जाएंगे फूड स्टॉल
पहली बार उपनगरों तक दिखेगी समर फेस्टिवल की धूम
हर साल रिज पर सजते थे स्टॉल, कारोबारी कर रहे विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल की धूम इस बार उपनगरों तक रहेगी। जिला प्रशासन उपनगरों में भी समर फेस्टिवल के लिए फूड स्टॉल लगाने जा रहा है। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है। संजौली में इसके लिए जगह चिह्नित कर ली है।
यहां नगर निगम के खेल मैदान पर फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। यह पहली बार है जब उपनगरों में फूड स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इनमें आइसक्रीम समेत खाने पीने के उत्पाद बेचे जा सकेंगे। इसके लिए कारोबारियों से मंगलवार शाम तक आवेदन मांगें हैं। हर साल समर फेस्टिवल के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्टॉल लगाए जाते थे लेकिन इस बार प्रशासन ने यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टॉल न लगाने का फैसला लिया है। शहर के कारोबारी भी रिज पर बाहरी लोगों को स्टॉल लगाने की अनुमति देने का विरोध करते रहे हैं। ऐसे में इस बार समर फेस्टिवल के दौरान रिज मैदान पर यह स्टॉल नहीं दिखेंगे। हालांकि पदमदेव परिसर में स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन ने महिलाओं को भी रानी झांसी पार्क में स्टॉल लगाने की अनुमति देने का फैसला लिया है। यहां शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें सिर्फ महिलाओं को ही पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों को बेचने की अनुमति दी जाएगी। एडीसी सचिन शर्मा ने कहा कि संजौली में समर फेस्टिवल के दौरान फूड स्टॉल लगाए जाएंगे।
आठ जून से शुरू होना है समर फेस्टिवल
शिमला समर फेस्टिवल आठ जून से शुरू होगा। पांच दिन तक चलने वाले समर फेस्टिवल के लिए रिज के नए परिसर के पास मंच बनाने की योजना है। पांच दिन तक कब क्या कार्यक्रम होंगे, इसका शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। पंचायत चुनाव के चलते अभी इसका काम लटका है। पहली जून से प्रशासन समर फेस्टिवल की तैयारियों को अंतिम रूप देगा। सोमवार को समर फेस्टिवल को लेकर उपायुक्त की बैठक और प्रेसवार्ता भी प्रस्तावित थी लेकिन पंचायत चुनाव के चलते फिलहाल यह नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन का कहना है कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।