फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Food Security Act: Now rating of sweets will be decided across the state

खाद्य सुरक्षा अधिनियम: हिमाचल में अब होटलों, ढाबों, मिठाई की दुकानों की होगी रेटिंग

Mon, 06 Sep 2021 11:53 AM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 11:53 AM IST
सार

होटलों, ढाबों, मिठाई की दुकानों वालों को पानी के सैंपल की रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिए हैं, ताकि इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता को भी जांचा जा सके।

विज्ञापन
Food Security Act: Now rating of sweets will be decided across the state
मिठाई(प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशभर में अब होटलों, ढाबों, मिठाई की दुकानों की रेटिंग की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सभी शर्तों को पूरा करने वाले दुकानदार को पांच स्टार दिए जाएंगे। सबसे अधिक पांच और सबसे कम एक स्टार दिया जाएगा। रेटिंग करने का मुख्य लक्ष्य उपभोक्ताओं को सही खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला ने कहा कि प्रक्रिया को पूरा करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग आजकल प्रदेश भर में सबसे पहले पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर रहा है।

विज्ञापन


होटलों, ढाबों, मिठाई की दुकानों वालों को पानी के सैंपल की रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिए हैं, ताकि इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता को भी जांचा जा सके। दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे। उसी आधार पर उनकी रेटिंग के सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। दुकानों में सफाई, पेंट, कच्ची सामग्री आदि की भी जांच की जाएगी। रेटिंग के सर्टिफिकेट दुकानों में फ्रेम करवाकर लगाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ता रेटिंग को देख सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में सभी को पंजीकरण व पानी के सैंपल की रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। दुकानों से मिठाइयों के आठ सैंपल भी लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में होटलों, ढाबों, मिठाई की दुकानों की अब रेटिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी माह से रेटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed