फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   food product of patanjali will be available in ration depot

राशन डिपुओं में इस कंपनी के उत्पाद बेचने की तैयारी, प्रस्ताव बनाने में जुटा विभाग

Tue, 09 Jan 2018 12:33 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Jan 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
food product of patanjali will be available in ration depot

हिमाचल में राशन के सरकारी डिपुओं में अब इस कंपनी के उत्पाद बेचने की तैयारी है। दावा है कि डिपुओं में मिलने वाले उत्पादों के दाम बाजार से कम होंगे। इन्हें सरकार नो प्रोफिट नो लॉस की तर्ज पर बेचेगी। 

विज्ञापन


सूबे में भाजपा सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति विभाग इसका प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। राशन की गुणवत्ता पर खाद्य आपूर्ति मंत्री के साथ अधिकारियों की सचिवालय में हुई बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई है। 
विज्ञापन


वर्तमान में डिपुओं में उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर आटा, चावल के अलावा तीन दालें, दो लीटर तेल और चीनी दी जा रही है। उपभोक्ताओं की मांग के चलते अब पतंजलि उत्पादों को बेचने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने रद्द कर दी थी लीज

food product of patanjali will be available in ration depot

हिमाचल में पतंजलि उत्पादों की खासी मांग है। दावा है कि सूबे के 50 फीसदी लोग पतंजलि उत्पाद ले रहे हैं। पतंजलि ने अलग से सैकड़ों स्टोर भी खोल रखे हैं। उपभोक्ताओं को ये उत्पाद बाजारों में कंपनी रेट पर ही मिल रहे हैं।

खाद्य आपूर्ति विभाग इन उत्पादों को कंपनी से थोक रेट पर उठाएगा। इसका फायदा प्रदेश के उपभोक्ताओं को होगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि डिपुओं में पतंजलि उत्पाद बेचने पर विचार-विमर्श चल रहा है।   

सोलन जिले के साधुपुल में पूर्व की भाजपा सरकार ने पतंजलि योगपीठ को मेडिसन हब विकसित करने के लिए 96 बीघा जमीन एक रुपये प्रतिमाह पट्टा राशि पर दी थी। जमीन योग प्रशिक्षण, पंचकर्म और जड़ी-बूटी ट्रेनिंग सहित आयुर्वेद की अन्य पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दी गई थी।

कांग्रेस सरकार ने इस लीज को रद्द किया तो बाबा रामदेव कोर्ट चले गए। बाद में कोर्ट केस वापस लेने पर सरकार ने लीज बहाल कर दी। नई सरकार बनने से यह प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed