फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   food and civil supply corporation himachal pradesh will give fortified salt to consumers

खाद्य आपूर्ति निगम: हिमाचल के उपभोक्ताओं को मिलेगा फोर्टिफाइड नमक

Mon, 20 Sep 2021 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Sep 2021 11:50 AM IST
सार

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि कंपनियों से निविदाएं मांगी गई है। अगले महीने से नमक की सप्लाई शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
food and civil supply corporation himachal pradesh will give fortified salt to consumers
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड नमक मिलेगा। इसके लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनियों से निविदाएं मांगी हैं। कंपनियों को अगले सप्ताह तक आवेदन करने के लिए कहा है। इसके बाद निगम की ओर से सैंपल की जांच करने के बाद टेक्निकल बिड खोली जाएगी। निगम में अब तक 5 कंपनियों ने सप्लाई देने की हामी भरी है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में 8 रुपये किलो नमक मिलता है। बाजार में फोर्टिफाइड नमक एक किलो की थैली 18 रुपये मिलती है। 

विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार हिमाचल के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवारों को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करवाती है। आटा और चावल केंद्र सरकार देती है, जबकि तीन दालें (माश, मलका और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड, सरसों) चीनी और एक थैली नमक की प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने नमक को छोड़कर सभी खाद्य वस्तुओं के टेंडर कर दिए हैं। कंपनियों ने सप्लाई जारी कर दी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि कंपनियों से निविदाएं मांगी गई है। अगले महीने से नमक की सप्लाई शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed