फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Folk artist Jogendra Habbi's name registered in the World Book of Records

Sirmour News: लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 11:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Nov 2023 11:35 PM IST
सार

 उपमंडल राजगढ़ के लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी के चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल और आसरा संस्था के कलाकारों का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉडर्स लंदन में भी नाम दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Folk artist Jogendra Habbi's name registered in the World Book of Records
लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी के चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल और आसरा संस्था के कलाकारों का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉडर्स लंदन में भी नाम दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि निदेशालय भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रतिवर्ष होने वाली लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में लगातार 10 बार प्रथम स्थान प्राप्त कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स पहले ही नाम दर्ज हो चुका है। अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होना ऐतिहासिक क्षण है। 
विज्ञापन


बता दें कि भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से जिला सिरमौर में वर्ष 2011-12 से आरंभ की लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में जोगेंद्र हाब्बी के नेतृत्व एवं निर्देशन में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल और आसरा संस्था के कलाकारों ने प्रत्येक बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगेंद्र हाब्बी ने इसका श्रेय अपने गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक और सहयोगी कलाकारों को दिया। वे लगभग 30 वर्षों से लोकनृत्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकनृत्य विधाओं का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में सांस्कृतिक दल अब तक लगभग 5000 मंचीय प्रदर्शन कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed