फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Flash flood in kangra himachal rescue update: one body recovered from debris in Kangra boh himachal pradesh

कांगड़ा: 73 घंटे बाद निकाला नौवां शव, अभी भी एक युवक लापता

Thu, 15 Jul 2021 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Jul 2021 05:23 PM IST
सार

मलबे में दबे भीम सिंह सहित पूरे परिवार को निकाल लिया गया है लेकिन अभी तक उनका बेटा नीरज लापता है। 

विज्ञापन
Flash flood in kangra himachal rescue update: one body recovered from debris in Kangra boh himachal pradesh
वोह में चौथे दिन भी जारी रहा बचाव अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

धर्मशाला उपमंडल की वोह घाटी के रुलेहड़ गांव में हुए भूस्खलन के कारण मलबे में दबे लोगों को निकालने का ऑपरेशन वीरवार को भी जारी रहा। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 73 घंटे बाद नौवां शव निकाल दिया है। यहां अब एक और युवक के दबे होने की आशंका है।    

निकाले गए मृतक व्यक्ति की पहचान सुभाष चंद (75) के रूप में हुई है। सुभाष के बेटे शिव प्रसाद का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को रुलेहड़ गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 15 लोग दब गए थे, जिसमें से पांच को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाल लिया गया था।

विज्ञापन


दस लोग मलबे में दब गए थे, जिनकी तलाश करने के लिए दिल्ली से एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। अभी तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। एक युवक की तलाश जारी है। मलबे में दबे भीम सिंह सहित पूरे परिवार को निकाल लिया गया है लेकिन अभी तक उनका बेटा नीरज लापता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed