फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Five thousand posts of C&V teachers vacant in himachal, fury among trained unemployed

सीएंडवी शिक्षकों के पांच हजार पद खाली, प्रशिक्षित बेरोजगारों में रोष

Thu, 09 Jul 2020 11:43 AM IST
Krishan Singh प्यार चंद सकलानी, अमर उजाला, मंडी
प्यार चंद सकलानी, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jul 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Five thousand posts of C&V teachers vacant in himachal, fury among trained unemployed
सांकेतिक तस्वीर

शिक्षा विभाग में सीएंडवी शिक्षकों के 5031 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार खाली पदों को नहीं भर पाई है। प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी के इंतजार में बैठे हैं। कई बार मांग के बावजूद इन पदों को नहीं भरा जा रहा है। प्रदेश में सीएंडवी शिक्षकों के 17560 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 5031 पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन


 5031 पदों में सबसे अधिक 1735 पद पीईटी जबकि 1180 पर डीएम के खाली चल रहे हैं। इसके अलावा शास्त्री अध्यापक 933, भाषा अध्यापक के 947, होम साइंस के 125, योगा के 5, पंजाबी शिक्षक के 28, उर्दू के 83 आदि पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सीएंडवी शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों को आरटीई की गाइडलाइन के मुताबिक भरा जाएगा। अभी कोरोना वायरस की वजह से स्कूल बंद पड़े हैं, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा का कहना कि सीएंडवी के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने पद चल रहे खाली

बिलासपुर जिले में रिक्त चल रहे कुल 430 पदों में से शास्त्री के 101, भाषा अध्यापक के 67, ड्राइंग मास्टर के 110, शारीरिक शिक्षक के 129, होम साइंस के 12, उर्दू शिक्षक के 11 पद शामिल हैं। इसके अलावा चंबा में 444 पदों में शास्त्री के 69, भाषा अध्यापक के 63, ड्राइंग मास्टर के 116, शारीरिक शिक्षक के 175 पद, हमीरपुर जिले में 511 पदों में से शास्त्री के 83, भाषा अध्यापक के 115, ड्राइंग मास्टर के 140 और शारीरिक शिक्षक  के 146 पद, कांगड़ा में कुल 970 पदों में से शास्त्री के 190, भाषा अध्यापक के 209, ड्राइंग मास्टर के 136 व शारीरिक शिक्षक के 400 पद, किन्नौर में कुल 52 पदों में से भाषा अध्यापक के 3, भाषा अध्यापक के 4, ड्राइंग मास्टर के 9, शारीरिक शिक्षक के 36 पद, कुल्लू में 271 पदों में से भाषा अध्यापक के 55, भाषा अध्यापक के 35, ड्राइंग मास्टर के 62, शारीरिक शिक्षक के 107 पद, मंडी के कुल 604 पदों में से शास्त्री के 91, भाषा अध्यापक के 172, ड्राइंग मास्टर के 113 और शारीरिक शिक्षक के 198 पद, शिमला के कुल 424 पदों में से शास्त्री के 107, भाषा अध्यापक के 88, ड्राईंग मास्टर के 104 व शारीरिक शिक्षक के 107 पद, सिरमौर जिला के कुल 482 में से भाषा अध्यापक के 88, भाषा अध्यापक के 58, ड्राइंग मास्टर के 145 व शारीरिक शिक्षक के 178 पद, सोलन जिले के कुल 376 पदों में से शास्त्री के 75, भाषा अध्यापक के 50, ड्राइंग मास्टर के 107 और शारीरिक शिक्षक के 116 पद जबकि सोलन जिले के कुल 419 खाली पदों में से शास्त्री के 66, भाषा अध्यापक के 84, ड्राइंग मास्टर के 135 और शारीरिक शिक्षक के 115 पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed