{"_id":"5fc4d99a8ebc3e9b7b6a81eb","slug":"five-police-personnel-and-two-home-guards-suspended-for-negligence-in-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही पर पांच पुलिस कर्मचारी और दो होमगार्ड निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही पर पांच पुलिस कर्मचारी और दो होमगार्ड निलंबित
Mon, 30 Nov 2020 05:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Nov 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी बद्दी ने पुलिस जिला बद्दी के 7 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कुछ लोग रात्रि ड्यूटी पर हाजिर नहीं थे। बद्दी पुलिस के आला अधिकारियों ने रात्रि गश्त की चेकिंग के लिए औचक निरीक्षण किया। अधिकारी यह देखकर दंग रह गए कि कुछ कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर हाजिर ही नहीं । इसके अलावा कुछ कर्मी सामान्य नागरिकों के साथ तफरीह कर रहे थे। कुछ पुलिस कर्मचारी ऐसे भी थे, जो वर्दी में न होकर साधारण कपड़ों में थे।
विज्ञापन
बद्दी पुलिस के आला अधिकारियों ने चेकिंग और कैमरों के माध्यम से तुरंत उसकी जांच बैठाई तो सात पुलिस कर्मचारी इसकी जद में आ गए। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। इनमें पांच पुलिस कर्मी, दो होमगार्ड हैं। पांच कर्मी बरोटीवाला पुलिस स्टेशन और दो कर्मी पुलिस स्टेशन बद्दी से संबधित हैं। सभी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ड्यूटी में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन