फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five people including son of former Punjab minister Sucha Singh arrested with chitta

Himachal News: पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे समेत पांच लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 11:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 11:43 AM IST
सार

पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे और एक युवती सहित पांच लोगों काे शिमला के सदर थाना क्षेत्र में एक होटल में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Five people including son of former Punjab minister Sucha Singh arrested with chitta
सुच्चा सिंह का बेटा प्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की विशेष जांच टीम ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे और एक युवती सहित पांच लोगों काे शिमला के सदर थाना क्षेत्र में एक होटल में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

  पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह निवासी लंगाह, तहसील गुरदासपुर पंजाब, अजय कुमार (27) पुत्र चमन लाल गांव व डाकघर नूरखोड़ियां पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला, अवनी (19) पुत्री विकास नेगी गांव सांगला किन्नौर, शुभम कौशल (26) पुत्र संदीप कौशल ब्लॉक ए कांसल सेक्टर-1 चंडीगढ़ और बलजिंद्र (22) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव नड्डा, नयागांव मोहाली पंजाब निवासी के रूप में हुई है। आरोपियों की थार गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 42.89 ग्राम चिट्टा और एक तराजू बरामद किया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी प्रकाश सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का बेटा है। दूसरा आरोपी अजय पंजाब पुलिस में  कांस्टेबल है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज हैं। शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम के हेड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा ने यह कार्रवाई की। देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराने बस स्टैंड के पास एक निजी  होटल के कमरे में दबिश देकर आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। जांच टीम में आरक्षी इंद्र आैर अर्जुन भी शामिल रहे। आरोपियों को सदर थाना  पुलिस के हवाले किया गया है। छानबीन की जा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

पंजाब से कुरिअर से शिमला भेजा चिट्टा यूपी का युवक गिरफ्तार
 बाहरी राज्यों से नशे की खेप पहुंचाने के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब कुरिअर के जरिये पंजाब से चिट्टा भेजने का ताजा मामला सामने आया है। देररात पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी वीर सिंह (23) निवासी मोहनपुरवा, थाना मटौंध, बांदा जिला का रहने वाला है। इसके कब्जे से 7.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के पास से मिले एक कुरिअर के पार्सल के बाद पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है।  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम तोमर सिंह की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम देररात शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टुटीकंडी क्षेत्र में गश्त पर थी।

इस दौरान लालपानी बस स्टॉप के पास एक युवक खड़ा था। अचानक पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। तलाशी में इसके पास से एक पैकेट मिला। इसके अंदर 7.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक से एक कुरिअर कंपनी का पार्सल भी मिला है। यह पार्सल पंजाब से शिमला शहर के एक होटल के नाम पर भेजा था। बताया जा रहा कि इसी पार्सल के अंदर चिट्टा शिमला पहुंचा था। पुलिस कुरिअर भेजने वाले की तलाश में जुटी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उधर मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के संपर्क में आए संदिग्धों को भी मामले की जांच में शामिल किया जाएगा।

चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। चुनाव आचार संहिता को लेकर फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। प्रदेश के बॉर्डर एरिया पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। - ओंकार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव 

एसपी शिमला संजीव गांधी ने ये कहा
एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि शिमला जिले में ड्रग पैडलरों के खिलाफ कार्रवाई करना प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। बीते 15 महीनों में एक हजार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और 500 के खिलाफ केस किए हैं। बीते दिन भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पंजाब से कुरिअर से शिमला चिट्टा भेजने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। कहा कि नशाखोरी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed