फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First the case was heard in the court, then Judge Vivek Singh Thakur Judge Vivek Singh Thakur lit the funeral

Shimla: पहले कोर्ट में सुने मामले, उसके बाद न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पिता को दी मुखाग्नि

Thu, 16 May 2024 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 05:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए अदालत में एक घंटे तक मामलों को सुना।

विज्ञापन
First the case was heard in the court, then Judge Vivek Singh Thakur Judge Vivek Singh Thakur lit the funeral
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पिता के निधन की खबर मिलने के बावजूद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए अदालत में एक घंटे तक मामलों को सुना। उसके बाद अपने पैतृक गांव जाकर पिता का अंतिम संस्कार किया। दरअसल वीरवार को न्यायाधीश विवेक कोर्ट परिसर पहुंचे, तब उनको पता चला कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विज्ञापन


करीब 11 बजे तक मामलों को सुनने के बाद न्यायाधीश बेटे का फर्ज निभाने के लिए अपने निवास स्थान बिलासपुर रवाना हुए। जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पिता का अंतिम संस्कार किया और मुखाग्नि दी। बता दें कि न्यायाधीश विवेक सिंह के पिता दिवंगत नारायण सिंह स्वामी घुमारवीं से विधायक भी रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दलीप सिंह कायथ समेत बार के सभी सदस्यों ने जस्टिस विवेक सिंह के पिता के निधन पर गहरा शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed