{"_id":"6579bcb628d864d23e00e69f","slug":"first-teacher-mother-launched-for-pre-primary-classes-thousands-of-mothers-joined-virtually-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए ‘पहली शिक्षक मां’ का आगाज, वचुर्अल जुड़ीं हजारों मांएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए ‘पहली शिक्षक मां’ का आगाज, वचुर्अल जुड़ीं हजारों मांएं
Wed, 13 Dec 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Dec 2023 07:46 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने बुधवार को सुंदरनगर में समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पहली शिक्षक मां कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा आशीष बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के शुभारंभ पर आशीष बुटेल मौजूद रहे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को सुंदरनगर में समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पहली शिक्षक मां कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा आशीष बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आशीष बुटेल ने पहली शिक्षक मां पुस्तक का विमोचन भी किया। बुटेल ने कहा कि वास्तव में बच्चे के लिए पहली शिक्षक मां ही है। सरकार ने अनूठे कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसलिए इस कार्यक्रम का सभी अधिक से अधिक फायदा उठाएं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के साथ बच्चों का भविष्य जुड़ा है। पहली शिक्षक मां कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माता को बच्चों के साथ घर पर विकासात्मक, शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक, भावनात्मक, भाषा एवं सृजनात्मक, गतिविधियां कराना है। इसके अलावा स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पोषण से संबंधित आवश्यकताओं के लिए जागरूक करने तथा बच्चों को स्कूल के वातावरण से परिचित करवाने में शिक्षकों की सहायता के लिए माता को समर्थ बनाना है।
विज्ञापन
प्री-प्राइमरी जिला समन्वयक बलबीर सिंह राणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से प्री-प्राइमरी के जिला समन्वयक, कोर ग्रुप, चयनित ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन अधिकारियों सहित अन्य हितधारकों में 6031 स्कूलों के लगभग 50 हजार विद्यार्थी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान पहली शिक्षक मां को लेकर प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए गए। कार्यक्रम में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जिला शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक अमरनाथ राणा और एसडीएम गिरीश सुमरा, पार्षद रवि शंकर,बीडीसी सदस्य महेश शर्मा, कांग्रेस एससी विभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन