फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   first smoke free village viilage upper badol dharamsala himachal pradesh.

इस गांव ने किया ऐसा काम, आप भी कहेंगे वाह क्या बात

Mon, 01 Feb 2016 01:50 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
first smoke free village viilage upper badol dharamsala himachal pradesh.

केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के टॉप-20 में भले की धर्मशाला शहर नहीं आया है, लेकिन धर्मशाला शहर से सटे गांव अप्पर बड़ोल ने धुआं रहित होने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है। केंद्र सरकार के ‘हर गांव धुआं रहित हो’ प्रोजेक्ट के तहत अप्पर बड़ोल को हिमाचल का पहला धुआं रहित गांव घोषित किया है।

विज्ञापन


इसके लिए इंडियन ऑयल ने बाकायदा प्रमाण पत्र भी जारी किया है। पहले अप्पर बड़ोल पंचायत थी, जबकि अब यह नगर निगम धर्मशाला का वार्ड नंबर 12 बन गया है। इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार पंचायत में 843 राशन कार्ड धारक हैं और 843 गैस कनेक्शन भी हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के पहले धुआं रहित गांव को इंडियन ऑयल के चीफ विजिलेंस ऑफिसर (आईपीएस) आनंद कुमार ने बीडीओ धर्मशाला को इस बाबत प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इसमें इंडियन ऑयल कार्यकारी निदेशक पीके दास और एलपीजी उपमहाप्रबंधक जगदीप राणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव के नाम की भी होगी शीघ्र घोषणा

first smoke free village viilage upper badol dharamsala himachal pradesh.

एलपीजी के प्रबंधक बीएल मीना ने बताया कि अप्पर बड़ोल के धुआं रहित होने की विधिवत घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा ऊना जिला का कोटला कलां गांव में भी राशन कार्ड धारकों की संख्या के अनुसार गैस कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज मिल चुके हैं। शीघ्र ही कोटला कलां की भी धुआं रहित होने की घोषणा कर दी जाएगी।

केंद्र सरकार के ‘हर गांव धुआं रहित हो’ प्रोजेक्ट के अनुसार वातावरण को साफ-सुधरा रखने के लिए ईंधन के रूप में गैस का प्रयोग करने पर बल दिया जा रहा है। इस बाबत राशन कार्ड धारकों की संख्या के अनुसार गैस कनेक्शन होने पर उस गांव को धुंआं रहित गांव घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed