{"_id":"591897274f1c1b3430850fb3","slug":"first-shopping-mall-at-shimla-will-be-opened-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में खुलेगा पहला शॉपिंग मॉल, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में खुलेगा पहला शॉपिंग मॉल, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 May 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को अब एक ही छत के नीचे रोजमर्रा के सामान के अलावा सभी गुणवत्ता वाली वस्तुएं बाजार से कम दामों में मिलेंगी। इसके लिए हिमाचल सरकार ने एक शॉपिंग मॉल खोलने का फैसला लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सरकार इसे शिमला में खोलना चाह रही है।
विज्ञापन
कामयाबी मिलने पर इसे प्रदेश के हर जिले में खोला जाएगा। सरकार ने शॉपिंग मॉल का खाका तैयार कर लिया है। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग इसकी प्रक्रिया शुरू कर देगा। इस शॉपिंग मॉल में 30 से 35 दुकानें होंगी। हर दुकान में अलग-अलग सामान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग कंपनियों से सीधा सामान उठाएगा। शॉपिंग मॉल में कर्मचारियों की तनख्वाह निकालने के अलावा विभाग इसमें एक दो फीसदी अपनी मार्जन मनी रखेगा। तब भी यह सामान लोगों को बाजार मूल्य की अपेक्षा 5 से 10 फीसदी सस्ता मिलेगा।
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल में स्कूल वर्दी, रेडिमेट कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर, सूट आदि सामान उपलब्ध होगा। लोगों की डिमांड के मुताबिक भी कंपनियों से सामान उठाया जाएगा।
जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू
शॉपिंग मॉल खोलने के लिए सरकार शिमला में जमीन तलाश रही है। सरकार ऐसी जगह जमीन देख रही है, जहां लोगों की आवाजाही होती रहती है। सड़क का होना भी जरूरी है।
लोगों को फायदा देने के लिए सरकार शॉपिंग मॉल खोलना चाहती है। इसमें लोगों को बाजार मूल्य की अपेक्षा कम दामों पर सामान उपलब्ध होगा। खाद्य आपूर्ति निगम की आय में भी इजाफा होगा। - तरुण कपूर, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य आपूर्ति