फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First shaved the head and now Baba Ramkeval left clothes in Chamba hp, read the whole matter

चंबा: पहले सिर मुंडवाया और अब बाबा रामकेवल ने त्यागे वस्त्र, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 10 Aug 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 09:43 PM IST
सार

परिवर्तन सोसायटी के निदेशक उत्तम चंद और सदस्य राजू बैंसला फरीदाबादी ने कहा कि आरटीआई से प्रमाण मिलने पर भी प्रशासन की ओर से दोषी प्रधानों पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर यह धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है।

विज्ञापन
First shaved the head and now Baba Ramkeval left clothes in Chamba hp, read the whole matter
धरने पर बैठे बाबा रामकेवल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में विकास कार्यों में धांधली करने वाले पंचायत प्रधानों पर कार्रवाई न करने से नाराज परिवर्तन सोसायटी के सदस्यों का उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना 10वें दिन भी जारी रहा। बीते दिनों सोसायटी के सदस्यों की ओर से सिर मुंडवाने के बाद अब उनके समर्थन में फरीदाबाद से आए बाबा रामकेवल ने वस्त्र त्याग दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं हो जाता, किसी भी प्रकार का सिला हुआ वस्त्र धारण नहीं करेंगे। सर्दी-गर्मी, बरसात में अर्धनग्न अवस्था में ही धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन


कहा कि कोरोना काल में हम नियमों का पालन करने के लिए वचनबद्ध हैं, अन्यथा पूरे शहर में पूरे दलबल के साथ प्रशासन की नाकामी का वर्णन करने में पीछे नहीं रहते। परिवर्तन सोसायटी के निदेशक उत्तम चंद और सदस्य राजू बैंसला फरीदाबादी ने कहा कि आरटीआई से प्रमाण मिलने पर भी प्रशासन की ओर से दोषी प्रधानों पर कार्रवाई न किए जाने को लेकर यह धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। प्रशासन हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। हस्ताक्षर अभियान तेजी से चल रहा है। जल्द ही हस्ताक्षर की प्रतियां और बैनर उपायुक्त चंबा के सुपुर्द किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed