फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First session successfully completed at Shimla Ice Skating Rink

Shimla Ice Skating: शिमला में स्केटिंग शुरू, इस साल 7 दिन पहले शुरू हुआ सत्र; पहले दिन इतने स्केर्ट्स पहुंचे

Wed, 11 Dec 2024 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 07:35 PM IST
सार

 शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार को इस सीजन का पहला आइस स्केटिंग सत्र शुरू हुआ।

विज्ञापन
First session successfully completed at Shimla Ice Skating Rink
शिमला आइस स्केटिंग रिंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार को सीजन का पहला स्केटिंग सत्र शुरू हुआ। पहले दिन आधा दर्जन से अधिक स्केटर्स सुबह आठ बजे स्केटिंग करने रिंक पहुंचे। कड़ाके की सर्दी में सुबह 10 बजे तक उन्होंने म्यूजिक की धुनों पर स्केटिंग का आनंद उठाया। पिछले साल के मुकाबले इस बार सात दिन पहले स्केटिंग सत्र शुरू हुआ। पिछले साल 18 दिसंबर को पहले सत्र की शुरुआत हुई थी। सब कुछ ठीक रहा तो इस बार स्केटिंग का पिछले साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। 2023 में स्केटिंग के सुबह और शाम 67 सत्र आयोजित किए गए थे। हफ्ते पहले स्केटिंग शुरू होने से इस बार ज्यादा सत्र की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन


वर्ष 1920 से लेकर ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग के सत्र दिसंबर से लेकर फरवरी तक आयोजित किए जाते रहे हैं। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के आयोजन सचिव रजत मल्होत्रा और कोच पंकज प्रभाकर ने बताया कि इस बार बीते सीजन से पहले स्केटिंग के सत्र शुरू हो गए हैं। मौसम का साथ रहा तो फरवरी तक स्केटिंग के कई सालों के रिकाॅर्ड भी टूट सकते हैं। स्केटिंग सत्र सुबह आठ से दस और शाम को छह से साढ़े सात बजे तक आयोजित किए जाएंगे। सीजन में स्पीड, फिगर और आइस हॉकी के कैंप आयोजित करने की भी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और युवाओं के लिए रोमांचक खेल
आइस हॉकी में नेशनल खेल चुकी और स्पीड स्केटिंग में कांस्य पदक विजेता रहीं ज्वैन भी बुधवार को स्केटिंग करने रिंक पहुंचीं। ज्वैन 20 साल से स्केटिंग कर रही हैं। बोली-स्कूल-कॉलेज की परीक्षाएं खत्म होने के बाद सर्दियों में बच्चों और युवाओं के लिए यह रोमांचक खेल है। वह दो से तीन माह इसका आनंद उठाते हैं। वह रात को ही स्केटिंग रिंक जाने की तैयारी कर लेते हैं। वहीं, राजन चौहान ने कहा कि स्केटिंग करने का अपना ही मजा है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने समेत सर्दियों में जमकर स्केटिंग करने का आनंद लेने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में हुए थे सबसे अधिक 82 सत्र
आइस स्केटिंग रिंक में पिछले पांच सालों में सबसे अधिक 82 सत्र वर्ष 2020-21 में हुए थे। वहीं, वर्ष 2018-19 में 51, वर्ष 2019-20 में 59, वर्ष 2021-22 में 52, वर्ष 2022-23 में 00 और वर्ष 2023-24 में 67 सत्र हुए थे। सीनियर के लिए 3000, जूनियर के लिए 1800 फीस वर्ष 2024-25 स्केटिंग सीजन के लिए क्लब की ओर से इस बार फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पूरे सीजन के लिए सीनियर वर्ग से 3000 रुपये और जूनियर से 1800 रुपये फीस ली जाएगी। वहीं, जोड़ी से 3,500 रुपये लिए जाएंगे। 15 दिन के सीनियर से 1700 और जूनियर से 900 रुपये फीस ली जाएगी। स्केट्स के सीनियर से 1500 और जूनियर से 1200 रुपये लिए जाएंगे। एक दिन की स्केटिंग के पर्यटकों से 300 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed