{"_id":"273023fe9d1b9654f2d87750bbc1ecda","slug":"first-monday-of-sawan-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का सोमवार: भोलेनाथ के उदघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का सोमवार: भोलेनाथ के उदघोष से गूंजे शिवालय
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Jul 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के सोमवार के उपलक्ष्य पर प्रदेश के शिवालयों में दिन भर बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। राजधानी शिमला के मिडल बाजार शिव मंदिर और लिफ्ट स्थित मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के अन्य देवालयों में भी श्रद्घालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। वहीं, प्रदेश के अन्य शिवालयों में भी दिन भर भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन
कांगड़ा के बैजनाथ में भी बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। यहां के शिव मंदिर में सुबह तीन बजे ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों शिव भक्तों ने भोले का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मंदिर के नीचे स्थित खीर गंगा घाट में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मंदिर न्यास की ओर से यहां कडे़ सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं वहीं, मंडी शहर में शिव भक्तों ने शिवालयों में पूजा अर्चना की।
यहां बाबा भूतनाथ मंदिर में महिलाओं और युवतियों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने मंदिर में बिल पत्री चढ़ाकर मन्नतें मांगी। साथ ही ब्यास नदी के किनारे स्थित एकादशरुद्र महादेव मंदिर में जारी ओम नमों शिवाय का जाप किया।