फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First installment of special package released to 4848 disaster affected families out of 7200 in Mandi district

Mandi News: मंडी जिले के 7200 में 4848 आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज की पहली किश्त जारी

Mon, 23 Oct 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 07:52 PM IST
सार

पड्डल मैदान में जिला मंडी के 3800 आपदा प्रभावित परिवारों को 31 करोड़ रुपये की राहत राशि दी। इनमें 991 परिवार परिवार ऐसे हैं, जिनके मकान आपदा में पूरी तरह सक्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
First installment of special package released to 4848 disaster affected families out of 7200 in Mandi district
मंडी में सीएम सुक्खू ने विशेष पैकेज की पहली किश्त जारी की - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को विशेष राहत पैकेज के तहत पड्डल मैदान में जिला मंडी के 3800 आपदा प्रभावित परिवारों को 31 करोड़ रुपये की राहत राशि दी। इनमें 991 परिवार परिवार ऐसे हैं, जिनके मकान आपदा में पूरी तरह सक्षतिग्रस्त हुए हैं। इनको मकान बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में तीन-तीन लाख रुपये दिए गए। राहत राशि प्रभावितों को ऑनलाइन ही उनके खाते में डलवाई गई। जिले में आपदा से कुल 7200 परिवार प्रभावित हैं। बाकी प्रभावितों को चरणबद्ध तरीके से राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में आपदा से प्रभावित 16 हजार परिवारों का पुनर्वास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है।

विज्ञापन


कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी तबाही आएगी। तबाही को सरकार युद्ध की तरह लड़ रही है। अभूतपूर्व चुनौती का सामना करने के लिए सभी मंत्रियों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय दिया। सरकार पार्टी देखकर नहीं, बल्कि इंसानियत देखकर काम करती है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री भेजी गई। कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए सरकार ने आपदा राहत कोष बनाया। इसमें 230 करोड़ रुपये जमा करवाए जा चुके हैं, जो प्रदेश की संस्कृति और लोगों में परोपकारी भाव को दर्शाता है।
विज्ञापन


डरते हैं जयराम, प्रधानमंत्री से विशेष पैकेज मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाए:  सुक्खू
पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खूब गरजे। कहा कि जयराम ठाकुर डरते हैं। उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि भाजपा विधायक दल को साथ लेकर प्रधानमंत्री के पास जाएं और विशेष राहत पैकेज की मांग करें। हम गए और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के साथ ही विशेष राहत पैकेज दो बार मांगा। जयराम में अब भी थोड़ी शर्म है तो विधायकों को साथ लेकर जाएं और राहत पैकेज मांगें। वह सोमवार को मंडी के पड्डल मैदान में आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित करने पहुंचे थे। सुक्खू ने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं और मैं काम करने के लिए आया हूं। इसलिए भाजपा वाले मुझे परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक केंद्रीय मंत्री केंद्र से मिली आपदा राहत राशि पर प्रदेश सरकार को शपथपत्र देने की बात कह रहे हैं। जयराम कहते हैं कि राहत राशि के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद करो। उन्होंने दोहराया कि जिस दिन केंद्र सरकार से आपदा राहत राशि मिलेगी, धन्यवाद करने वह स्वयं दिल्ली जाएंगे। भाजपा ने तो आपदा में राजनीति की, अब राहत राशि के नाम पर भी राजनीति कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व स्थानीय सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक अनिल शर्मा, चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, विजय पाल सिंह, डीसी अरिंदम चौधरी, एसपी सौम्या सांबशिवन मौजूद रहे।

 

सीएम ने अधिकारियों को चेताया

सीएम ने अधिकारियों को चेताया कि प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कार्य में भाई-भतीजावाद न अपनाया जाए। जिसका जो नुकसान हुआ है, उसको उसी हिसाब से पैसा दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावितों को राहत मिलते ही वेरिफिकेशन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। यदि कहीं अधिकारी या कर्मचारी गलत करता हुआ पाया गया तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

तो विधायक खुद खरीदकर दे देते टेंटमंच से मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के मंडी जिले के एक विधायक टेंट खरीदने को लेकर अधिकारियों को धमकाते रहे। वह अपनी जेब से पैसे निकालकर लोगों के लिए टेंट खरीद देते। उन्होंने यह नहीं किया, बल्कि बीमार अधिकारी पर रौब झाड़ते रहे।

जयराम ने मंडी के लिए क्या काम किया
सुक्खू ने कहा कि जयराम बताएं, उन्होंने मुख्यमंत्री बनकर मंडी के लिए कौन सा अच्छा काम किया है। वह नहीं बता सकते, क्योंकि उन्होंने सिराज में ही रेस्ट हाउस के नाम पर भवन बनाए, जो आज खाली पड़े हैं। मंडी शहर में विकास किया होता और भवन बनाए होते तो वह आज आपदा प्रभावितों के रहने के काम आते। मुख्यमंत्री किसी क्षेत्र का नहीं, पूरे प्रदेश का होता है।

दूसरे राज्य सुक्खू के प्रयासों की कर रहे सराहना : सेवादल

कांग्रेस सेवादल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से जिला मंडी के 3800 आपदा प्रभावित परिवारों को प्रथम चरण में पहली किश्त के रूप में 31 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने के फैसला का स्वागत किया है। सेवादल के प्रदेश मुख्य आयोजक अनुराग शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों को राहत देने में लगे हैं। खुद लोगों से मिलकर उनका हाल जान रहे हैं। अन्य राज्यों ने भी सुक्खू से प्रयासों की सराहना की है। विशेष राहत पैकेज के तहत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 3-3 लाख रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित 16 हजार से अधिक परिवारों का पुनर्वास करने की पहल की है। उन्होंने 6.43 करोड़ रुपये से मंडी में बनने वाले पुलिस थाना (विजिलेंस) की आधारशिला रखने का भी प्रदेश सरकार का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed