फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   First his wife, then his own throat was cut with a blade in una, both referred to PGI.

Una News: पति ने पहले ब्लेड से पत्नी, फिर खुद का गला काटा, दोनों पीजीआई रेफर

Mon, 06 Nov 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Nov 2023 08:44 PM IST
सार

ऊना जिले के गगरेट कस्बे में पति ने ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेता और बाद अपना गला भी काट लिया। आवाजें सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो पति-पत्नी खून से लथपथ थे। 

विज्ञापन
First his wife, then his own throat was cut with a blade in una, both referred to PGI.
ब्लेड से काटा गला( सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट कस्बे में पति ने ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेता और बाद अपना गला भी काट लिया। आवाजें सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो पति-पत्नी खून से लथपथ थे। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। हालत नाजुक देख उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कांगड़ा की नूरपुर तहसील के परगना गांव के रहने वाले यशपाल ने पहले पत्नी ममता के गले में ब्लेड से वार किया और बाद में अपना गला काटा।

विज्ञापन


पड़ोसी गौरव ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह यशपाल के कमरे से जोर-जोर की आवाजें आने पर जब वह उनके कमरे में गया तो यशपाल के हाथ में शेविंग ब्लेड था। वह पत्नी ममता के गले पर वार कर रहा था। उसने उसे रोकना चाहा तो यशपाल ने उसी ब्लेड से अपने गले पर भी वार कर लिए। इस बीच वहां अन्य लोग भी पहुंचे। वे उन दोनों को अस्पताल ले गए। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed