फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   First cultural evening in the name of police band, Shimla danced on songs

समर फेस्टिवल की धूम

Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
First cultural evening in the name of police band, Shimla danced on songs
शिमला के रिज मैदान पर ग्रीष्म उत्सव की पहली संध्या में जमकर झूमे सैलानी और स्थानीय लोग । फोटो अमर - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल का भव्य आगाज हो गया। फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या पर पुलिस बैंड ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के कलाकारों ने खूब समां बांधा। पुलिस बैंड की टीम ने हवा के साथ-साथ..., संदेशे आते हैं.... सहित देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। दो साल बाद खचाखच भरे रिज मैदान पर स्थानीय लोग और सैलानी गानों पर झूम उठे। लोक गायक किशन वर्मा ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह बतौर मुख्य अतिथि और प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान केबीसी जूनियर फेम अरुणोदय ने भी लोगों को खूब नचाया। उन्होंने मेरा प्यारा हिमाचल... और माए नी मेरिये शिमले दी राहे चंबा कितनी दूर... आदि गीत पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इससे पहले स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी गुजराती नृत्य डांडिया पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पंडाल पूरी तरह भरा हुआ था। कई सैलानी ग्रुपों में डांस करते रहे। सोमवार को फेस्टिवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर कुलदीप शर्मा रंग जमाएंगे। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने आम जनता और पर्यटकों को जारी की एडवाइजरी
समर फेस्टिवल को लेकर शिमला पुलिस ने आम जनता और उत्सव में भाग लेने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। शिमला पुलिस के मुताबिक आयोजन स्थल पर अपना कीमती सामान/आभूषण न लाएं। मोबाइल फोन, टैबलेट, बैग, पर्स और वॉलेट को सुरक्षित और निरंतर निगरानी में रखें। संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपने बच्चों को निरंतर देखभाल और पर्यवेक्षण में रखें। भीड़ में कोई खो जाता है तो पुलिस को सूचित करें। शराब के सेवन से बचें और किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 112 एवं शिमला पुलिस कंट्रोल रूम 88947- 28034 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed