फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   first cold drink plant will be built in Kandrodi, target to start production by March 2025

Kangra: कंदरोड़ी में बनेगा प्रदेश का पहला कोल्ड ड्रिंक प्लांट, मार्च 2025 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य

Fri, 04 Oct 2024 10:21 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Oct 2024 10:21 AM IST
सार

कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र कंदरोड़ी में हिमाचल प्रदेश का पहला नामी कंपनी का कोल्ड ड्रिंक प्लांट स्थापित हो रहा है। 

विज्ञापन
first cold drink plant will be built in Kandrodi, target to start production by March 2025
कंदरोड़ी में बनेगा प्रदेश का पहला कोल्ड ड्रिंक प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र कंदरोड़ी में हिमाचल प्रदेश का पहला नामी कंपनी का कोल्ड ड्रिंक प्लांट स्थापित हो रहा है। कंपनी ने मार्च 2025 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस प्लांट पर करीब 250 करोड़ रुपये निवेश किए जा रहे हैं। अभी तक 90 करोड़ रुपये से अधिक इस उद्योग को स्थापित करने पर खर्च किए जा चुके हैं। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 400 लोगों को इस उद्योग के माध्यम से सीधे   रोजगार उपलब्ध होगा। माल ढुलाई के लिए वाहनों, लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले कामगारों और कोल्ड ड्रिंक की थोक और परचून बिक्री के कारोबार से इतनी ही संख्या में और लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


यह उद्योग कांगड़ा जिला के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करेगा। सरकार ने कंदरोड़ी में वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के पेप्सी बॉटलिंग प्लांट को 11 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध  करवाई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते साल दिसंबर माह में इस प्लांट का शिलान्यास किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कंपनी ने उद्योग को स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य में काफी तेजी लाई जा रही है। प्रदेश में अभी तक इस कंपनी को कोई भी प्लांट नहीं है। अभी पंजाब से ही कोल्ड ड्रिंक की आपूर्ति होती है, लेकिन कंदरोड़ी में प्लांट स्थापित होने से जहां होटल, रेस्तरां, ढाबा व दुकानदारों को बिक्री के लिए आसानी से कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध होगी। ढुलाई लागत भी कम आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed