फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire

चौपाल के सरांह में तीन मंजिला मकान राख

Fri, 08 Jan 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
fire
सरांह में तीन मंजिला मकान में भड़की अाग।
चौपाल (रोहडू)। उपमंडल से करीब 26 किलोमीटर दूर सरांह बाजार के साथ एक तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लच्छीराम पुत्र झुखरू राम गांव व डाकघर झोकड़ तहसील कुपवी जिला शिमला के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग से पूरा मकान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मकान तीन मंजिला था। पहली मंजिल में चार दुकानें थीं। एक दुकान दिलाराम हिमटा ने किराये पर ले रखी थी, जिसमें वह सिलाई का काम करता था। एक दुकान रेडिमेड कपड़ों की थी जो स्वयं मकान मालिक करता था। जबकि, दो दुकानें खाली थीं। इसके अलावा मकान की ऊपरी मंजिल में करीब 12 कमरे थे, जिसमें लच्छीराम अपने परिवार सहित रहते थे। आग की घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। खबर लिखे जाने तक परिवार का कोई भी सदस्य घटना स्थल पर नहीं पहुंचा था। अग्निकांड की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल भी घटना स्थल पर पहुंच गया है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हालांकि, अग्निकांड में कोई जानी नुकसान न हुआ है लेकिन लाखों की चल और अचल संपत्ति को नुकसान हुआ है। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने आग से मकान राख होने कि पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उधर, तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने कहा कि संबंधित कानूनगो और पटवारी को नुकसान के आकलन करने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा
नगर पंचायत चौपाल में चुनाव प्रचार और जनसभा पर रोक लग गई है। तहसीलदार चौपाल उमेश शर्मा ने कहा कि अब नगर पंचायत में कोई चुनाव प्रचार और जनसभा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल 64 हजार कैश सहित धरे 6 जुआरी
चौपाल पुलिस ने बीते रोज करीब 64 हजार नकदी से साथ 6 जुआरी धरे। इनमें राजेश निवासी झिकनीपुल, नजीर मोहमद ग्राम कुम्बडा, दीक्षित निवासी झिक्नीपुल, सुरेंद्र ग्राम कशाह, अनिल ग्राम देवत, रमेश गांव निवासी घिलड को जुआ खेलते झिक्नीपुल में राजेश के मकान में पकड़ा। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने कहा कि सभी अभियुक्तों को जमानत के बाद रिहा कर दिया है,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed