{"_id":"632826ffe4f2634a760f25a9","slug":"fire-in-two-storey-house-in-nirmand-kindla-loss-of-two-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire Incident: निरमंड के किंदला में दो मंजिला मकान में भड़की आग, दो लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire Incident: निरमंड के किंदला में दो मंजिला मकान में भड़की आग, दो लाख रुपये का नुकसान
Mon, 19 Sep 2022 02:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:12 PM IST
सार
आग लाल चंद पुत्र स्वर्गीय सेवा राम गांव किंदला निरमंड के घर में लगी। मकान की दूसरी मंजिल से आग भड़की।
विज्ञापन
निरमंड के किंदला में दो मंजिला मकान में भड़की आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के किंदला गांव में एक मकान में आग लग गई। आग से करीब दो लाख रुपये के नुकसान होने की सूचना है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया। जानकारी के अनुसार आग लाल चंद पुत्र स्वर्गीय सेवा राम गांव किंदला निरमंड के घर में लगी। मकान की दूसरी मंजिल से आग भड़की।
विज्ञापन
जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से मकान की दूसरी मंजिल के तीन कमरे व छत जल गई। हालांकि दमकल विभाग की मुस्तैदी के कारण करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति बचा ली गई है। ऐसे में दमकल विभाग और ग्रामीणों ने लाल चंद के दो मंजिला कच्चा मकान के छह कमरों में रखा घरेलू सामान, कपड़े व फर्नीचर को जलने से बचा लिया है। पुलिस के अनुसार मकान में आग शॉट सर्किट के कारण लगी।
विज्ञापन