फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire in house School Headmaster charred to death in Chamba in Himachal Pradesh

सिगरेट से रजाई में लगी आग से जिंदा जला मुख्याध्यापक

Fri, 03 Jan 2020 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Fire in house School Headmaster charred to death in Chamba in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

सिगरेट पीने की लत इतनी दर्दनाक मौत दे सकती है, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। चंबा जिले के हरिपुर में अपने घर में वीरवार की रात को सो रहे साहो प्राथमिक स्कूल के मुख्याध्यापक की झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्म सिंह (52) की रात को रजाई में सुलगते सिगरेट से आग लग गई। इससे कर्म सिंह भी बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन


उन्हें परिवार वालों ने देर रात चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।कर्म सिंह वैसे तो जनजातीय क्षेत्र पांगी के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने हरिपुर में ही मकान बनाया था, जहां वह परिवार सहित रहते थे। कर्म सिंह की पत्नी ने बताया कि उनके पति सिगरेट पीते थे। पुलिस के अनुसार वीरवार रात को उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया और सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। उनकी पत्नी और बेटी अलग कमरे में सो गए।
विज्ञापन


देर रात को पूरा घर धुएं से भर गया। जब पत्नी और बेटी उनके कमरे में पहुंचीं तो देखा कि पूरा कमरा धुएं से भरा है और पति बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। रजाई आधी जल चुकी थी और कर्म सिंह का शरीर भी आधा झुलस गया था। परिजन बेसुुध हालत में उन्हें देर रात चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां मौजूद डॉक्टर ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। -डॉ. मोनिका, एसपी चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed