फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out near Sahastradhara site, damage to the statue of Maa Renukaji

Sirmour News: सहस्त्रधारा स्थल के पास आग भड़की मां रेणुकाजी की प्रतिमा को नुकसान

Wed, 29 Mar 2023 11:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Mar 2023 11:15 PM IST
सार

आग लगने से मां के दरबार में लगी सारी चुनियां जलकर मूर्ति मे चिपक गई हैं। इससे मूर्ति की सूरत भी बिगड़ गई है। स्थानीय लोग इस घटना को नवरात्र में अपशगुन बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Fire broke out near Sahastradhara site, damage to the statue of Maa Renukaji
आग(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री रेणुकाजी तीर्थ के परिक्रमा मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक सहस्त्रधारा स्थल के समीप बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से मां रेणुकाजी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि आग से मां की प्रतिमा काली पड़ गई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिस समय ये घटना घटी, इसी बीच परिक्रमा मार्ग से घूम कर लौट रहे बडोन निवासी इंद्र प्रकाश गोयल ने सहस्त्रधारा के पानी से आग को बुझाने के साथ काली पड़ी मां की प्रतिमा को साफ करने का प्रयास किया। उन्होंने जले हुए अवशेष वहां से हटा दिए, लेकिन मूर्ति की दशा बिगड़ गई है।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सहस्त्रधारा में भगवान परशुराम को दूध पिलाती मां रेणुका की आकर्षक व भव्य प्रतिमा स्थापित है, जहां श्रद्धालु नतमस्तक होकर पुत्र प्राप्ति की कामना करते हैं। ये काफी पवित्र स्थान है। बुधवार देर शाम को वहां अचानक आग लग गई, जिससे वहां होकर गुजर रहे लोग भी भयभीत हो उठे। आग लगने से मां के दरबार में लगी सारी चुनियां जलकर मूर्ति मे चिपक गई हैं। इससे मूर्ति की सूरत भी बिगड़ गई है। स्थानीय लोग इस घटना को नवरात्र में अपशगुन बता रहे हैं। रेणुकाजी विकास बोर्ड के अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed