फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fire broke out in two shops of Barag, goods burnt to ashes

Sirmour News: श्रीरेणुकाजी के बड़ग की दो दुकानों में भड़की आग, सामान जलकर राख

Wed, 30 Aug 2023 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

सिरमौर जिले की श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की गनोग पंचायत के बड़ग गांव में आग लगने से दो दुकानों में रखा सारा सामान जल गया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire broke out in two shops of Barag, goods burnt to ashes
सामान जलकर राख - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की गनोग पंचायत के बड़ग गांव में आग लगने से दो दुकानों में रखा सारा सामान जल गया। हादसा मंगलवार देर रात हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बड़ग निवासी दुकानदार इंदर सिंह चौहान की करियाने की दो दुकानों में मंगलवार रात्र को करीब 11:00 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। पड़ोसी व ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

विज्ञापन


आग इतनी भयानक थी की लपटें घर की ऊपरी मंजिल तक जा पहुंच गई। ऐसे में घर में रखा दुकान का सामान भी नष्ट हो गया। इंदर सिंह को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों दुकानें करियाना, जूते हार्डवेयर व कॉस्मेटिक के सामान से भरी हुई थीं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संगड़ाह बृज लाल मेहता व एएसआई कंवर सिंह अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग लगने की कारणों की जांच करने के साथ ही मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार संगडाह प्रोमिला धीमान ने बताया कि प्रभावित दुकानदार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। नुकसान का आकलन करने के लिए नयाब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed