फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fire broke out in tourists' tempo traveler in Manali, 10000 cash, iPhone burnt to ashes

Kullu News: मनाली में पर्यटकों के टेंपो ट्रैवलर में भड़की आग, नकदी और आईफोन भी राख

Tue, 27 Dec 2022 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Dec 2022 10:02 PM IST
सार

 टेंपो ट्रैवलर के इंजन में लगी आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वाहन में बैठे आठ सैलानी उतर गए। इससे वे आग की चपेट में आने से बच गए।

विज्ञापन
fire broke out in tourists' tempo traveler in Manali, 10000 cash, iPhone burnt to ashes
टेंपो ट्रैवलर में भड़की आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के बशिष्ठ संपर्क मार्ग पर मंगलवार शाम अचानक चलते टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। टेंपो ट्रैवलर के इंजन में लगी आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वाहन में बैठे आठ सैलानी उतर गए। इससे वे आग की चपेट में आने से बच गए। आग से वाहन को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। एक आईफोन, चालक के 20,000 और एक पर्यटक के 10,000 रुपये जल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इंजन में शॉट सर्किट की वजह से आग लगी।  जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली नंबर के एक टेंपो ट्रैवलर में पर्यटक घूमने के लिए बशिष्ट की ओर गए थे। शाम को पर्यटक मनाली की ओर लौट रहे थे। वाहन में आठ पर्यटक सवार थे।

विज्ञापन


अचानक वाहन के इंजन में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले पर्यटकों को बाहर निकाला। उसके बाद वाहन में मौजूद अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अग्निशमन केंद्र मनाली को सूचना दी। अग्निशमन केंद्र मनाली से एक दमकल वाहन पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक वाहन को भारी नुकसान पहुंच चुका था। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चालक के 20,000 और एक पर्यटक के 10,000 रुपये जल गए हैं। इसके अलावा एक पर्यटक का आईफोन भी आग में जल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed