फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in school Gas cylinder , kitchen reduced to ashes, students narrow escaped

स्कूल में गैस सिलिंडर में भड़की आग, रसोई घर राख, विद्यार्थियों ने ऐसे बचाई जान

Tue, 03 Sep 2019 07:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in school Gas cylinder , kitchen reduced to ashes, students narrow escaped
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले के  शिक्षा खंड सुंड़ला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलोह में मंगलवार दोपहर को रसोई गैस सिलिंडर लीक हो गया और इसमें आग लग गई। सिलिंडर में लगी आग से रसोई घर समेत इसमें रखा सारा सामान भी जल गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि सिलिंडर में गैस खत्म हो गई, नहीं तो यह फट सकता था। हादसे के समय स्कूल में 14 विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक भी मौजूद थे। आग की घटना में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सिलिंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर स्कूल में तैनात मिड डे मील वर्कर खाना बना रहा था। वह पानी भरने के लिए बाहर चला गया। जबकि, सहायक रसोई घर में ही मौजूद था। इसी बीच सिलिंडर लीक हो गया और कुछ ही देर में इसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक ने शोर मचाया। शिक्षक मौके पर पहुंचे तो सिलिंडर की आग ने रसोई घर को भी चपेट में ले लिया था। शिक्षकों ने सबसे पहले बच्चों को स्कूल से दूर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। रसोई घर और इसमें रखे सामान को जलने से नहीं बचाया सका।

सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया। इधर, जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उप-जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है। स्कूल प्रबंधन से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। 

सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण हुआ हादसा

fire broke out in school Gas cylinder , kitchen reduced to ashes, students narrow escaped
स्कूल के मुख्य अध्यापक हरीश चंद्र ने बताया कि सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्टाफ ने सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। हादसे में स्कूल की छत और भीतर रखा सामान जलकर राख हो गया है। इस बारे विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। 

स्कूलों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य हैं लेकिन इस स्कूल में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। सिलिंडर में लगी आग को बुझाया जा सकता था, अगर स्कूल में अग्निशमन यंत्र होता। विभाग दावा करता है कि हर स्कूल में आग से निपटने के लिए यंत्र लगाए जाएंगे, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed