{"_id":"5fe362908ebc3e3d9523b7b8","slug":"fire-broke-out-in-moving-car-three-riders-narrowly-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में भड़की आग, बाल-बाल बचे तीन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में भड़की आग, बाल-बाल बचे तीन सवार
Wed, 23 Dec 2020 09:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बुधवार शाम को सुंदरनगर से चंडीगढ़ जा रही एक कार अचानक आग लगने से सड़क पर ही जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चालक सहित तीन लोग सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सलापड़ पुल पार करने के बाद कार से धुआं निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
जिसे देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को तुरंत रोकते हुए सभी को बाहर निकलने को कहा। इसके बाद देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व एनटीपीसी कोलडैम सहित बीबीएमबी सुंदरनगर से दमकल कर्मी वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन