{"_id":"5c38b2c8bdec2273771f1b30","slug":"fire-broke-out-in-food-supply-director-office-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक के कार्यालय में आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक के कार्यालय में आग से हड़कंप
Fri, 11 Jan 2019 08:44 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 11 Jan 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसुम्पटी के पास देवनगर में खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक के कार्यालय में वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक आग भड़क गई। इसमें उनके कार्यालय कक्ष में रखा पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन
इसमें करीब एक लाख से अधिक का नुकसान आंका गया है। मालरोड स्थित अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम में 10:24 बजे पर मोहन प्रकाश ने आग लगने की सूचना दी। इस पर मालरोड फायर स्टेशन से एक वाटर टेंडर के साथ पहुंचे बचाव दल ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
आग को पूरी तरह से शांत करने में जवानों को करीब बारह बजे गए। 11:50 मिनट पर अग्निशमन का बचाव दल लौटा। अग्निशमन के माल रोड फायर स्टेशन के अग्निशमन
अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि आग कार्यालय में आग किस कारण लगी, कारण अज्ञात है। इसका पता जांच में लग पाएगा। कार्यालय में रखा कंप्यूटर चेयर, टेबल सहित लगभग फर्नीचर जल गया है।
विज्ञापन