{"_id":"678b4d9b3ccd122eae0b0b77","slug":"fire-broke-out-in-a-three-storey-house-in-juaani-ropa-of-kullu-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: कुल्लू के जुआणी रोपा में तीन मंजिला मकान में भड़की आग, 50 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: कुल्लू के जुआणी रोपा में तीन मंजिला मकान में भड़की आग, 50 हजार का नुकसान
Sat, 18 Jan 2025 12:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:14 PM IST
सार
सुबह 7:00 बजे जुआणी रोपा में कुसुम गुप्ता के तीन मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल में आग लगी।
विज्ञापन
मकान में भड़की आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप जुआणी रोपा में एक ढाई मंजिला मकान में आग भड़क गई। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को सुबह 7:00 बजे जुआणी रोपा में कुसुम गुप्ता के तीन मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल में आग लगी। इसकी सूचना दमकल को दी गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काबू पा लिया गया। आग की घटना में 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के फायर अफसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग छत की सीलिंग के जरिये तंदूर की पाइप से पकड़ने के कारण लगी बताई जा रही है।
विज्ञापन