{"_id":"6124eaf97c0c8b351706ea90","slug":"fire-broke-out-at-petrol-pump-in-baddi-due-to-driver-s-haste","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग
Tue, 24 Aug 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:20 PM IST
सार
पंप ऑपरेटर संजय ने बताया कि एक कार चालक पंप पर पेट्रोल डलवाने आया। जब कर्मी गाड़ी में तेल डाल रहा था तो कार चालक ने एकदम से गाड़ी आगे बढ़ा ली। जिससे मशीन की नोजल गाड़ी में फंसी रही और मशीन नीचे गिर गई।
विज्ञापन
आग(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में राष्ट्रीय मार्ग इलाहाबाद बैंक के सामने चालक की जल्दबाजी के कारण पेट्रोल पंप में आग भड़क गई। पाइप का नोजल गाडी में फंसने के कारण पंप सड़क पर गिर गया। सड़क पर तेल गिरते ही हुए शॉट सर्किट से आग लग गई। पंप के कर्मचारियों ने आग तुरंत आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पंप ऑपरेटर संजय ने बताया कि एक कार चालक पंप पर पेट्रोल डलवाने आया।
विज्ञापन
जब कर्मी गाड़ी में तेल डाल रहा था तो कार चालक ने एकदम से गाड़ी आगे बढ़ा ली। जिससे मशीन की नोजल गाड़ी में फंसी रही और मशीन नीचे गिर गई। मशीन के गिरने से हुए शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई। कर्मियों और आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया गया। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप में आग लगने की सूचना उन्हें मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन