{"_id":"646ee6bb3a55b8bec60dbcb8","slug":"fire-breaks-out-in-wool-fedration-carding-unit-in-kwar-shimla-himachal-pradesh-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Fire: डोडराक्वार में ऊन पिंजाई केंद्र में लगी आग, मशीनें, ऊन, फर्नीचर सहित सारा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Fire: डोडराक्वार में ऊन पिंजाई केंद्र में लगी आग, मशीनें, ऊन, फर्नीचर सहित सारा सामान जला
Fri, 26 May 2023 09:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 May 2023 09:49 AM IST
सार
पिंजाई केंद्र में दो ऊन पिंजाई मशीनें, दो टेसर मशीन, बीस हथकरघा मशीन, एक ताना मशीन, बीस धागा मशीन, करीब पचास क्विंटल ऊन, आक्सीजन सिलिंडर सहित फर्नीचर, कार्यालय का रिकॉर्ड सब जल गया।
विज्ञापन
क्वार में जलता ऊन पिंजाई केंद्र का भवन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल के डोडराक्वार में ऊन फेडरेशन की ओर से स्थापित ऊन पिंजाई केंद्र में वीरवार सुबह आग लग गई। आग से भवन, मशीनें अन्य उपकरण, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। इससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट माना जा रहा है। वीरवार सुबह करीब 7:15 बजे लोगों ने भवन की छत से धुआं उठता देखा। पता चलते ही ग्रामीण मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर दमकल केंद्र है।
विज्ञापन
सूचना के बाद दमकल कर्मी वाहन सहित मौके पर पहुंचे। भवन लकड़ी, पत्थर और चादरों से बना होने के कारण कुछ ही मिनटों में आग से पूरा घिर गया। इस केंद्र में दो ऊन पिंजाई मशीनें, दो टेसर मशीन, बीस हथकरघा मशीन, एक ताना मशीन, बीस धागा मशीन, करीब पचास क्विंटल ऊन, आक्सीजन सिलिंडर सहित फर्नीचर, कार्यालय का रिकॉर्ड सब जल गया।
विज्ञापन
आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। ऊन पिंजाई केंद्र के प्रधान शंकर चौहान ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हादसे के समय मौके पर कोई नहीं था। ऊन पिंजाई केंद्र का भवन उपमंडल मुख्यालय एवं अस्पताल से कुछ दूरी पर बनाया गया था।
विज्ञापन
इसमें ऊन पिंजाई के लिए कई मशीनें लगी थीं। दो कमरों में ठहरने की व्यवस्था और कार्यालय था। एसडीएम सन्नी शर्मा ने कहा आग से करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की पुलिस मौके पर जांच कर रही है।