{"_id":"e0c038d1e8948db8324a9537c79f1da6","slug":"fire-at-thiyog-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में 200 साल पुराना मंदिर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में 200 साल पुराना मंदिर राख
ब्यूरो/ अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Sun, 18 May 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल ठियोग के साथ लगती कमाह पंचायत में स्थित 200 साल पुराना देवी नंदन माता बगैण का मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। यह मंदिर शिखर शैली में निर्मित था और स्थापत्य के नजरिए से भी इसका काफी महत्व था।
विज्ञापन
इस हादसे में 40 लाख की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई। पिछले दिनों ही मंदिर की मरम्मत कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग शार्ट सर्किट से लगी।
मंदिर के पुजारी सीता राम ने बताया कि रोजाना की उसने सुबह पूजा करने के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया था। दोपहर करीब 12 बजे कारदार भगत राम ने मंदिर से लपटें उठती देखीं। उन्होंने सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी।
विज्ञापन
कारदार ने बताया कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और गांववासी आग पर काबू पाने का प्रयास करते, लकड़ी से बना मंदिर जलकर राख हो चुका था।
मंदिर के प्रभारी शिव दत्त शर्मा और कोषाध्यक्ष केशव राम शर्मा ने बताया कि आग बुझने के बाद पुजारी ने मंदिर में प्रवेश कर माता की ऐतिहासिक मूर्ति, सोने व चांदी के जेवरात को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।