फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire at thiyog temple

ठियोग में 200 साल पुराना मंदिर राख

Sun, 18 May 2014 07:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Sun, 18 May 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
fire at thiyog temple

उपमंडल ठियोग के साथ लगती कमाह पंचायत में स्थित 200 साल पुराना देवी नंदन माता बगैण का मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। यह मंदिर शिखर शैली में निर्मित था और स्थापत्य के नजरिए से भी इसका काफी महत्व था।

विज्ञापन


इस हादसे में 40 लाख की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई। पिछले दिनों ही मंदिर की मरम्मत कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग शार्ट सर्किट से लगी।

मंदिर के पुजारी सीता राम ने बताया कि रोजाना की उसने सुबह पूजा करने के  बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया था। दोपहर करीब 12 बजे कारदार भगत राम ने मंदिर से लपटें उठती देखीं। उन्होंने सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी।
विज्ञापन


कारदार ने बताया कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और गांववासी आग पर काबू पाने का प्रयास करते, लकड़ी से बना मंदिर जलकर राख हो चुका था।

मंदिर के प्रभारी शिव दत्त शर्मा और कोषाध्यक्ष केशव राम शर्मा ने बताया कि आग बुझने के बाद पुजारी ने मंदिर में प्रवेश कर माता की ऐतिहासिक मूर्ति, सोने व चांदी के जेवरात को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed