फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR lodged for vandalism of HRTC bus in Punjab, attack was done with sticks

Himachal: पंजाब में एचआरटीसी बस में तोड़फोड़ पर एफआईआर दर्ज, लाठी-डंडे से किया था हमला

Wed, 19 Mar 2025 03:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Mar 2025 03:02 PM IST
सार

एचआरटीसी की  हमीरपुर यूनिट की बस पर पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में हुए तोड़फोड़ के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
FIR lodged for vandalism of HRTC bus in Punjab, attack was done with sticks
पंजाब में एचआरटीसी बस में तोड़फोड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की  हमीरपुर यूनिट की बस पर पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में हुए तोड़फोड़ के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। यह जानकारी एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से दी गई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस मंगलवार शाम 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। लेकिन खरड़ के पास बस पर लाठी-डंडों लिए अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया। हमलावरों  ने घटनास्थल से भागने से पहले विंडस्क्रीन और कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal News: पंजाब के पर्यटक को महंगा पड़ा नशे में वाहन चलाना, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने काटा 27,500 का चालान
विज्ञापन


इस दौरान यात्री और बस के चालक और परिचालक पूरी तरह से सहम गए। जब तक चालक परिचालक और सवारियां कुछ समझ पातीं हमलावर वहां से फरार हो गए।  हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगा दिए थे, जिससे पहचान मुश्किल हो गई थी। हालांकि, हमले में सभी यात्री और बस चालक दल सुरक्षित हैं।  एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, और एसएएस नगर पुलिस मोहाली मामले की सक्रियता से जांच कर रही है। एचआरटीसी अपने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहाली में तोड़फोड़ का शिकार हुई बस के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि शाम को खरड़-कुराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अज्ञात लोग सिख वेश में बस (एचपी-67-ए-1321) में चढ़े और डंडे मारते हुए शीशे तोड़कर कुराली की ओर फरार हो गए। बस ड्राइवर रवि कुमार और कंडक्टर लवली कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए बस आईएसबीटी 43 से शाम छह बजे रवाना हुई थी। इस दौरान एक यात्री ने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को मौके से हटवाया और कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। उधर, एचआरटीसी के हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार ने कहा कि उच्च अधिकारियों की ओर से पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है।

विरोध के नाम पर हुड़दंग 
पंजाब से हिमाचल आ रहे दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंधित झंडे लगाकर घूमने पर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई का पंजाब में विरोध के नाम पर हुड़दंग शुरू हो गया है। होशियारपुर में खालिस्तान समर्थक युवाओं ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों को रोककर उन पर जबरन जनरैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर चस्पां कर दिए और इन्हें न उतारने के लिए धमकाया। मोहाली के खरड़ में खालिस्तान समर्थकों ने एचआरटीसी की बस रोककर उस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। पंजाब के अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। कई जगह रास्ते में गाड़ियां रोककर पोस्टर लगाए गए हैं। घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर यह मामला हिमाचल विधानसभा में भी उठा।

विधानसभा में भी उठा मामला
बजट सत्र के प्रश्नकाल के बाद पॉइंट ऑफ ऑर्डर के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से उठाए मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की जाएगी। विधानसभा में जयराम ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी राज्य के कुछ युवक भिंडरावाले के झंडे लगाकर प्रदेश में आ रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। हिमाचल के बैरियर तोड़े जा रहे हैं और स्थानीय लोगों और कर्मचारियों पर हमले कर रहे हैं। स्थिति यह है कि हिमाचल से पंजाब होते हुए चलने वाली बर्सी पर जहां मुख्यमंत्री सुक्खू की फोटो लगी होती है, वहां साथ में भिंडरावाले के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की बसों को पंजाब में सुरक्षा मिलेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। मामले पर दोनों राज्यों के डीजीपी स्तर पर भी वार्ता होगी।  मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बसों पर पथराव और अशांति फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुक्खू ने कहा कि हम सभी धार्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं, लेकिन माहौल खराब करना अनुचित है। 

हालात ऐसे ही रहे तो पंजाब नहीं ले जाएंगे बसें
 एचआरटीसी की ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो वह पंजाब में बर्से से जाना बंद कर देंगे। चालकों, परिचालकों और सवारियों की सुरक्षा पहले है। बुधवार को इस बारे में सरकार से बात करेंगे।

बिगड़ती व्यवस्था का समाधान खोजा जाए, अन्यथा विलेज डिफेंस कमेटी खुद निपटेगी: अमन सूद
पंजाब से कुछ श्रद्धालुओं की ओर से भिंडरावाले के झंड़े लगाकर मणिकर्ण घाटी आकर माहौल को बिगाड़ने के मामले में घाटी के लोग अब उग्र हो गए हैं। लोगों ने इस मामले को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय में आकरप्रर्दशन करने का एलान किया गया। साथ में जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस तरह के श्रद्धालुओं के साथ सख्ती से निपटा जाए। लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले अमन सूद ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस और प्रशासन इसके बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो घाटी में ग्राम डिफेंट कमेटियां गठित कर स्वयं ही ऐसे श्रद्धालुओं से निपटा जाएगा। फिलहाल प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 20 मार्च को ढालपुर मैदान में प्रदर्शन किया जाएगा और उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

निहंग सिखों ने भिंडरावाला की तस्वीर वाले पोस्टर के साथ ऊना में जताया विरोध
ऊना शहर के एमसी पार्क में सिख जत्थेबंदियों से जुड़े निहंग सिखों ने मणिकर्ण साहिब जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक पर लगाए झंडे को उतारकर नीचे फेंकने की घटना का विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले निहंग सिंखों ने भिंडरावाला की तस्वीर वाला एक पोस्टर भी लहराया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे निहंग सिंह बलजीत उर्फ सन्नी सिंह ने कहा कि कुल्लू में हुई घटना बेहद शर्मनाक है और सरकार व प्रशासन को इसपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि यदि झंडे से आपत्ति थी तो उसे सम्मानजनक तरीके से उतारा जा सकता था। लेकिन उसे उखाड़कर नीचे फेंका गया और पांव से मसलना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि इस घटना के आरोपी के खिलाफ सरकार और प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे। खरड़ में एचआरटीसी की बस से तोड़फोड़ करने के सवाल पर बलजीत सिंह ने बताया कि उस घटना का भी वह विरोध करते हैं। कहा कि बस में किसी भी धर्म के लोग सवार हो सकते हैं। वह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं होशियारपुर में बसों पर भिंडलावाला के स्टिकर लगाने के मामले में उन्होंने कहा कि वह एक्शन का रिएक्शन है। अगर कुल्लू में कोई घटना नहीं होती तो होशियारपुर में लोग इस प्रकार का कदम नहीं उठाते।

एचआरटीसी बसों में तोड़फोड़ मामले पर आया सांसद अनुराग ठाकुर का बयान
खालिस्तान समर्थक युवाओं की ओर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर भिंडरावाला के पोस्टर लगाने और तोड़फोड़ मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार से ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ समय रहते उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।  कहा कि शांति भंग करने वाले ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि प्रदेश का माहौल खराब ना हो सके। उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यालय ऊना में मंडल की बैठक के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की ओर से पेश किए गए तीसरा बजट को दिशाहीन करार दिया है और कहा कि कांग्रेस की सरकार ने  अपने 2 साल के कार्यकाल में कोई भी काम नहीं किया। कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। ऊना में भी खनन शराब माफिया पूरी तरह से सक्रिय है और पुलिस प्रशासन मूख दर्शक बनकर रह गया है। कारोबारियों से फिरौती के मामले बढ़ रहे हैं। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed