{"_id":"6643945c43fa512e61070dc9","slug":"fir-lodged-for-posting-that-priyanka-gandhi-daughter-miraya-has-assets-worth-rs-3000-crore-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIR On Fake Post: प्रियंका गांधी की बेटी मिराया के पास 3000 करोड़ की संपत्ति होने की पोस्ट डालने पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FIR On Fake Post: प्रियंका गांधी की बेटी मिराया के पास 3000 करोड़ की संपत्ति होने की पोस्ट डालने पर FIR
Tue, 14 May 2024 10:15 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 14 May 2024 10:15 PM IST
सार
हिमाचल में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर फेक जानकारी वाली पोस्ट डालना भारी पड़ गया। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दी है कि 10 मई को अनूप वर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रियंका गांधी की बेटी मिराया के नाम पर 3,000 करोड़ की संपत्ति होने की झूठी एवं निराधार पोस्ट की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा की संपत्ति 3,000 करोड़ होने की सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें प्रियंका की बेटी की संपत्ति को लेकर झूठी एवं भ्रामक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने, सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और मानहानि की एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्स से अकाउंट होल्डर का नाम एवं पता मांगा है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने दर्ज करवाई शिकायत
मामला छोटा शिमला थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दी है कि 10 मई को अनूप वर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रियंका गांधी की बेटी मिराया के नाम पर 3,000 करोड़ की संपत्ति होने की झूठी एवं निराधार पोस्ट की है। इससे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आम जनता के बीच पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रचार किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की छवि खराब करने का आरोप
आरोप लगाया कि एक्स अकाउंट पर अनूप वर्मा नामक शख्स ने यह पोस्ट संसदीय चुनाव के दौरान की है, ताकि ऐसी फर्जी और झूठी पोस्ट से कांग्रेस की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े, लोगों के मन में कांग्रेस के प्रति नफरत की भावना पैदा हो और उन्हें चुनाव में नुकसान भी उठाना पड़े। शिकायत के मुताबिक यह पोस्ट गलत तथ्यों पर आधारित है और इससे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन