फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FIR against truck driver in Shanan Hadse

Shimla News: शनान हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर

Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
FIR against truck driver in Shanan Hadse
शिमला। राजधानी के शनान में वीरवार को बाइक और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संजौली थाना पुलिस ने कपिल के दोस्त के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल कपिल को आईजीएमसी ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में अंशुल ने बताया कि वह अपने दोस्त कपिल के साथ बाइक पर जा रहा था। एसबीआई शनान के पास सामने से आए ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। शिकायत में ट्रक तेज रफ्तार होने और चालक की लापरवाही का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article