फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir against fraud finance investment company 70 crore rupee scam.

दो करोड़ की ठगी कर भागी फाइनेंस कंपनी पर केस

Fri, 12 Feb 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
fir against fraud finance investment company 70 crore rupee scam.

पंचकूला की फाइनेंस कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है। फाइनेंस कंपनी की हमीरपुर शाखा के अधिकारियों सहित करीब एक दर्जन ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हमीरपुर में ठगी का कारोबार बस अड्डा में स्थित पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर फल-फूल रहा था। सूबे नंबर एक अखबार ‘अमर उजाला’ ने अपने 11 फरवरी के अंक में सबसे पहले इस फाइनेंस कंपनी की ठगी के मामले का पर्दाफाश किया। इसके बाद पुलिस और सीआईडी समेत अन्य जांच एजेंसियां हरकत में आई और केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी की हमीरपुर शाखा के महाप्रबंधक रवि कुमार शर्मा ने पुलिस थाने में कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। महाप्रबंधक के साथ कंपनी में पैसा लगा चुके करीब एक दर्जन लोगों ने भी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि हमीरपुर में स्थित फाइनेंस कंपनी का हिमाचल का एकमात्र कार्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर के करीब 70 लोग कंपनी में करीब दो करोड़ रुपये की राशि लगा चुके हैं। आठ माह के भीतर ही कंपनी करीब दो करोड़ रुपये लेकर मुख्य कार्यालय पर ताला लटका कर अचानक गायब हो गई। ठगी के शिकार लोगों ने कंपनी पर उचित कार्रवाई कर उनकी राशि वापस लौटाने की मांग की है।

फाइनेंस कंपनी ने हमीरपुर में वर्ष 2015 में मुख्य कार्यालय खोला था। इस दौरान कंपनी ने हमीरपुर में विशाल भक्ति संध्या करवाई। इसके बाद प्रदेश के करीब 70 लोगों ने दो करोड़ रुपये की अपनी जमापूंजी कंपनी में लगाई। कंपनी हर

माह निवेशकों को चेक से पूंजी का डेढ़ फीसदी व्याज देती थी। करीब आठ माह बाद कंपनी प्रबंधक ने मुख्य कार्यालय पर ताला लटका दिया। हमीरपुर शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों और निवेशकों को ब्याज और अन्य भत्ते आना बंद हुए तो वे मुख्य कार्यालय पहुंचे जहां ताले लटके पाए गए।

दो माह पहले पुलिस में की थी शिकायत- दो निवेशकों ने दिसंबर में कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हमीरपुर शाखा में दबिश भी दी। इस दौरान कंपनी ने दोनों निवेशकों का करीब डेढ़ लाख रुपये जल्द वापस करने को कहा। कंपनी अधिकारियों के कार्यालय में होने के चलते पुलिस ने कोई आगामी कार्रवाई अमल में नहीं लाई।


एएसपी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि करीब एक दर्जन निवेशकों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर कंपनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed